WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Kedarnath Yatra Registration 2024 | केदारनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें

केदारनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन 2024:- दारनाथ हिंदुओं का एक मशहूर धार्मिक स्थल है। यहां पर प्रत्येक वर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) भगवान महादेव के दर्शन करने के लिए आते हैं। हम आपको बता दें कि केदारनाथ 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक हैं। केदारनाथ धाम (kedarnath temple) भारत के उत्तराखंड राज्य में रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है। उत्तराखंड  के चार धामों में केदारनाथ का नाम भी आता हैं। ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति केदारनाथ के दर्शन कर लेगा उसका जीवन धन्य हो जाएगा। यदि आप अपने परिवार के साथ केदारनाथ जाना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले Kedarnath Yatra Registration 2024 की प्रक्रिया को पूरा करना होगा तभी जाकर आप केदारनाथ में जाकर भगवान शिव की पूजा’ आरती और मंदिर में प्रवेश कर पाएंगे।

Table of Contents

ऐसे में अगर आप अपनी यात्रा को सरल और सहज करना चाहते हैं तो केदारनाथ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूर करवा ले। इसलिए आज के आर्टिकल में Kedarnath Registration 2024 से जुड़ी जानकारी आपके साथ साझा करेंगे आर्टिकल पर बने रहे हैं आईए जानते हैं-

ये भी पढ़ें:- माता वैष्णो देवी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2023

Kedarnath Yatra Registration 2024

आर्टिकल का प्रकारkedarnath registration 2024
आर्टिकल का नामkedarnath Yatra registration 2024
साल2024
रजिस्ट्रेशन कौन करवा सकता हैभारत के सभी नागरिक
रजिस्ट्रेशन प्रक्रियाऑनलाइन
रजिस्ट्रेशन करने का शुल्क Free
व्हाट्सएप रजिस्ट्रेशन नंबर +91 8394833833
ऑफिशल वेबसाइटhttps://registrationandtouristcare.uk.gov.in

केदारनाथ यात्रा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | Kedarnath Registration Online

उत्तराखंड सरकार के द्वारा केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रकार के गाइडलाइन जारी किए गए हैं। जिसके मुताबिक यदि कोई श्रद्धालु केदारनाथ जाकर भगवान शंकर के दर्शन करना चाहता है तो उसके लिए सबसे पहले उसे kedarnath registration online की प्रक्रिया को पूरा करना होगा। इसके लिए उत्तराखंड  सरकार के द्वारा ऑफिशल पोर्टल touristcare.uk.gov.in जारी किया गया हैं। सरकार के द्वारा साफ तौर पर कहा गया है कि बिना रजिस्ट्रेशन आप केदारनाथ नहीं आ सकते हैं।

ये भी उपयोगी है:- Aaj ka Choghadiya: आज का शुभ चौघड़िया मुहूर्त देखने की सही विधि जाने

केदारनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन के लाभ

  • केदारनाथ रजिस्ट्रेशन करने से समय की बचत होगी।
  • केदारनाथ जाने के बाद भगवान शंकर के दर्शन करने के लिए आपको लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं होगी’ आप आसानी से मंदिर में प्रवेश कर पाएंगे।
  • आपकी यात्रा सहज और आरामदायक रहेगी।
  • केदारनाथ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होने से अधिक संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ बाबा के दर्शन करने के लिए जा पाएंगे।

ये भी देखें:- बाबा श्याम के सभी 11 नामों का महत्व है खास

Kedarnath Registration Fees | केदारनाथ रजिस्ट्रेशन शुल्क

यदि आप केदारनाथ का रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं तो उसके लिए आपको registration fees कितना देना होगा तो हम आपको बता दे कि इसके लिए एक भी पैसा आपको देने की जरूरत नहीं है। क्योंकि उत्तराखंड सरकार के द्वारा kedarnath registration करने की प्रक्रिया को नि:शुल्क रखा गया हैं।

 केदारनाथ यात्रा कब करनी चाहिए।

केदारनाथ धाम यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय मैं और मई, जून, और सितम्बर से अक्टूबर महीने में ही केदार नाथ के दर्शन यात्रा के लिए चाहिए। वर्ष 10 2024 से अक्षय तृतीय को केदारनाथ मंदिर के द्वार आम भक्तों के लिए खुलेंगे। इस समय मौसम काफी अच्छा होता है। रास्ते में बर्फ आदि समस्या नहीं रहती है। इस समय तापमान 5 डिग्री  सेल्सियस रहता हैं। एक बात का ध्यान हमेशा रखिएगा की शीतकाल में कभी भी आप केदारनाथ यात्रा पर नहीं जाए’ क्योंकि यहां पर बर्फबारी और हिमपात जैसी घटनाएं घटित होती है। ऐसे तो सरकार के द्वारा शीतकाल में केदारनाथ यात्रा को बंद कर दिया जाता हैं। सुरक्षित व मंगलमय यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन जरूर करवा ले।

ये भी देखें:- अयोध्या राम मंदिर में जाने से पहले करें दर्शन रजिस्ट्रेशन

केदारनाथ यात्रा का खर्च

केदारनाथ जाने में कितना खर्च आएगा तो हम आपको बता दें की प्रति व्यक्ति औसतन 10000 से ₹15000 तक का खर्चा सकता हैं। इसके अंतर्गत होटल खाने-पीने और दूसरे प्रकार के सभी खर्च सम्मिलित हैं। तभी जाकर आप केदारनाथ की यात्रा कर पाएंगे।

ये लेख भी देखें:- मोबाइल से चारधाम यात्रा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें 

चार धाम केदारनाथ हेमकुंड साहिब यात्रा से जुड़े मुख्य बिंदु

  • यात्री रजिस्ट्रेशन के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं है।
  • यात्रा के दौरान व्यक्तिगत वैध पहचान पत्र साथ रखें।
  • ख़राब स्वास्थ्य होने पर यात्रा से बचे।
  • यात्रा के दौरान आवश्यक वस्तुए साथ रखें।

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा रजिस्ट्रेशन के माध्यम

  • वेब पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है।
  • मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से (टूरिस्ट केयर उत्तराखंड (एंड्रॉइड ऐप और आईओएस ऐप डाउनलोड करें)
  • व्हाट्सएप सुविधा के माध्यम से +91 8394833833 इस नंबर का प्रयोग करें।

यात्री सत्यापन

  • यात्रियों का मोबाइल ऐप में “क्यूआर कोड” को स्कैन करके या “यात्रा पंजीकरण पत्र” डाउनलोड करके तीर्थस्थल पर भौतिक रूप से सत्यापन किया जायेगा।
  • सभी यात्री पहले अपना पंजीकरण जरूर करें।

केदारनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन कैसे करें | kedarnath Yatra registration 2024

kedarnath registration 2024 कैसे करेंगे तो हम इसकी प्रक्रिया विवरण नीचे दे रहा है आईए जानते हैं

  • सबसे पहले आपको इसके ऑफिशल पोर्टल registrationandtouristcare.uk.gov. पर visit करना होगा।
  • होम पेज पर पहुंच जाएंगे यहां पर आपको रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको register /login पर अपना नाम, मोबाइल नंबर और उससे संबंधित जो जानकारी पूछी जाए उसका विवरण देंगे।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन यहां पर पूरा हो जाएगा।
  • इसके अलावा आप चाहे तो व्हाट्सएप से भी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते हैं इसके लिए 8394833833 नंबर इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • व्हाट्सएप रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको इस नंबर पर “Yatra” मैसेज करना हैं।
  • इसके बाद आपसे कुछ सवाल पूछे जायेगे उनका सही-सही जवाब देना होगा जिसके बाद रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी
  • इस तरीके से kedarnath registration 2024 घर बैठे पूरा कर सकते हैं ।

हेमकुंड साहिब यात्रा रजिस्ट्रेशन कैसे करें

  • चार धाम हेमकुंड साहिब यात्रा पंजीकरण के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें
  • वेब पोर्टल पर Register for Chardham and Hemkund लिंक दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।
  • नाम मोबाइल नंबर आदि जानकारी दर्ज करें।
  • यहां से आप चार धाम हेमकुंड साहिब यात्रा रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते है।

FAQ’s Kedarnath Yatra Registration 2024

Q. केदारनाथ में हेलीकॉप्टर का भाड़ा कितना है?

Ans.  केदारनाथ आप हेलीकॉप्टर के माध्यम से भी जा सकते हैं हालांकि इसके लिए आपको ₹6500 से लेकर ₹8000 तक का भाड़ा भुगतान करना होगा। तभी जाकर आप हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंच सकते हैं।

Q. क्या हम बिना रजिस्ट्रेशन के केदारनाथ जा सकते हैं?

Ans. हम आपको बता दे कि बिना रजिस्ट्रेशन के आप केदारनाथ नहीं जा सकते हैं।

Q. केदारनाथ जाने के लिए क्या क्या डॉक्यूमेंट चाहिए?

Ans. केदारनाथ जाने के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट आपको देने होंगे तो उसका विवरण नीचे दे रहा है-

  • आधार कार्ड,
  •  फोटो
  •  हेल्थ सर्टिफिकेट इत्यादि

3 thoughts on “Kedarnath Yatra Registration 2024 | केदारनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें”

    • आप ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते है। इस लेख में हमने पूरी प्रक्रिया लिखी है जिसे देख कर आप रजिस्ट्रेशन कर सकते है। जो की बिल्कुल फ्री है।

      Reply

Leave a Comment