अक्षय तृतीया 2024 के विवाह मुहूर्त परन्तु इस वर्ष क्यों नहीं होगी शादियाँ

अक्षय तृतीया विवाह शुभ मुहूर्त 2024: अक्षय तृतीया (आखा तीज) का दिन शुभ कार्य के लिए, विवाह, गृह प्रवेश के लिए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार काफी शुभ माना जाता है। इस साल 2024 में 10 मई दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। लेकिन लगभग 24 साल के बाद ऐसा संयोग बन रहा है जब Akshaya Tritiya के दिन विवाह के लिए शुभ मुहूर्त नहीं बन रहा है। इस साल अक्षय तृतीया पर शुक्र एवं गुरु तारा के अस्त होने से इस तिथि को विवाह एवं किसी प्रकार के शुभ कार्य के लिए शुभ मुहूर्त नहीं बनेगा। हालांकि तिथि को महामुहूर्त माने जाने के कारण इस दिन शुभ संस्कार संपन्न हो सकते हैं। इससे पहले साल 2000 में अक्षय तृतीया के दिन विवाह का मुहूर्त नहीं बना था। ऐसे में यदि आप लोग भी अक्षय तृतीया विवाह शुभ मुहूर्त 2024 (Akshaya Tritiya Vivah Muhurat 2024) संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से अक्षय तृतीया अबूझ मुहूर्त क्यों माना जाता है?,क्या इस साल Akha Teej Vivah Muhurat नहीं है संबंधित जानकारी विस्तार पूर्वक प्रदान कर रहे हैं इसलिए आप लोग इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

ये भी देखें:- आज का शुभ चौघड़िया मुहूर्त देखने की सही विधि जाने

अक्षय तृतीया अबूझ मुहूर्त क्यों माना जाता है?

Akshaya Tritiya को अबूझ मुहूर्त मानने के पीछे कई सारे कारण है जो निम्नलिखित है-

  • धार्मिक मान्यता के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन ही सतयुग, त्रेतायुग और द्वापरयुग की शुरुआत हुई थी।
  • धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन को अक्षय तृतीया के रूप में मनाया जाता है इसके अलावा इस दिन भगवान परशुराम का जन्म उत्सव भी मनाया जाता है।
  • धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन मां गंगा स्वर्ग से धरती पर अवतरित हुई थी।
  • एक मान्यता के अनुसार इस दिन मां अन्नपूर्णा का जन्म हुआ था इसलिए इस दिन कहा जाता है कि अपने घर के रसोई घर एवं अनाज का पूजा करना चाहिए।
  • मान्यता है कि इस दिन नर- नारायण ने भी अवतार लिया था इसलिए इस दिन को शुभ माना जाता है।

ये भी पढ़ें:- अक्षय तृतीया कब है 2024: शुभ मुहूर्त और हार्दिक शुभकामनाएं शेयर करें |

क्या इस साल अक्षय तृतीया विवाह मुहूर्त नहीं है?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक वर्ष वैशाख मास के शुक्ल पक्ष के तृतीया तिथि को मनाया जाता है। और हिंदू धर्म के अनुसार इस तिथि को काफी शुभ माना जाता है। इस तिथि में आपको किसी प्रकार का शुभ कार्य को करने के लिए जैसे विवाह गृह प्रवेश जैसे कार्यों के लिए मुहूर्त के बारे में विचार करना है की आवश्यकता नहीं पड़ता है। लेकिन इस वर्ष साल 2024 में 10 मई दिन शुक्रवार को अक्षय तृतीया मनाया जाएगा। लेकिन 24 साल के बाद ऐसा संयोग बना है कि इस तिथि को विवाह के लिए शुभ मुहूर्त नहीं बन रहा है। अर्थात साल 2024 मई में एवं जून के महीने में किसी प्रकार का विवाह का शुभ मुहूर्त नहीं बनेगा। लेकिन जुलाई महीने के 9,11,12,13,14, और 15 तारीख को Vivah Muhurat उपलब्ध है। इसके बाद 17 जुलाई से 12 नवंबर 2024 तक चातुर्मास रहेगा। हिंदू धर्म के अनुसार चातुर्मास समाप्त होने के बाद ही विवाह एवं किसी प्रकार का शुभ कार्य के लिए शुभ माना जाता है।

ये भी उपयोगी है:- इस विधि से दिन का चौघड़िया मुहूर्त देखने से सभी कार्य होंगे सिद्ध

(सवाल जवाब) FAQ’s Akshaya Tritiya Vivah Muhurat 2024

Q. अक्षय तृतीया कब मनाया जाता है?

Ans.अक्षय तृतीया प्रत्येक वर्ष वैशाख मास के शुक्ल पक्ष के तृतीया तिथि को मनाया जाता है।

Q.अक्षय तृतीया साल 2024 में कब मनाया जाएगा?

Ans.अक्षय तृतीया साल 2024 में 10 मई दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा।

Q.अक्षय तृतीया साल 2024 में विवाह का कब है?

Ans. Akshaya Tritiya साल 2024 में विवाह का Shubh Muhurat नहीं है।

Q.अक्षय तृतीया को किस धर्म के लोग मानते हैं?

Ans.अक्षय तृतीया को हिंदू धर्म के लोग मानते हैं।

Leave a Comment