WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Vidhwa Pension List 2024 : यूपी निराश्रित महिला पेंशन लिस्ट | विधवा पेंशन सूची देखें

निराश्रित महिला पेंशन योजना एक ऐसी योजना है जो महिला कल्याण विभाग Women Welfare Department के द्वारा चलाई जाती है। उत्तर प्रदेश में करीब 28 लाख से ज्यादा महिलाओं को इसका लाभ मिल रहा है। अब तक 855 करोड़ 7 लाख की राशि निराश्रित महिला/विधवा पेंशन के लाभार्थियों के लिए जारी की जा चुकी है। योजना के चलते कहीं असहाय महिलाओं को सहारा मिल रहा है। ग्रामीण स्तर तक महिलाएं इस योजना का लाभ उठा रही है और प्रदेश भर में इस यह योजना संचालित है। इस आर्टिकल  में आप ऑनलाइन विधवा पेंशन योजना की लिस्ट (Vidhwa Pension List) देखने की प्रक्रिया जानेंगे। इसके साथ ही आर्टिकल में Vidhwa Pension List UP 2024 निराश्रित महिला पेंशन सूची उत्तर प्रदेश, विधवा पेंशन योजना की लिस्ट कैसे देखी जा सकती है। तो आप यह आर्टिकल आखिर तक और पढ़ें।

विधवा पेंशन उत्तर प्रदेश के मुख्य बिंदु

विधवा पेंशन योजना के नाम से ही जाहिर है कि यह समाज की विधवा महिलाओं के लिए चलाई गई योजना है। योजना के तहत विधवा या निराश्रित महिलाओं की आर्थिक मदद Financial Help की जाती है। इस योजना के जरिए उत्तर प्रदेश सरकार Uttar Pradesh Government ने विधवा या निराश्रित महिलाओं की मदद का बेड़ा उठाया है। इस योजना से महिलाओं को कई लाभ मिलते है। अब तक Widow  Pension Scheme UP के लाभार्थियों को करीब 855 करोड़ की राशि उनके खाते में दी जा चुकी है। अब तक पहले क्वार्टर में ही यह राशि दी गई है जिनमें से 28, 62,724 लाभार्थी इस योजना के प्रदेश मौजूद है और इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। 

  • इस योजना के तहत विधवा या निराश्रित महिलाओं को सरकार आर्थिक मदद पेंशन के रूप में करती है।
  • ऐसी निराश्रित महिलाएं जिनकी वार्षिक आय 2 लाख से कम है वे इस योजना का पात्र हो सकती है।
  • 18 से 60 वर्ष को महिलाएं जो किसी अन्य योजना का लाभ नहीं उठा रही है। केवल वे ही निराश्रित पेंशन पा सकती है।
  • योजना के तहत महिलाओं को 500 रुपए प्रति माह सरकार द्वारा पेंशन के रूप में दिए जाते है। 

Also Read: Vidhwa Pension Status 2024 : यूपी विधवा/निराश्रित महिला पेंशन स्थिति

Vidhwa Pension List UP 2024

योजना का नामनिराश्रित महिला पेंशन योजना
संचालकउत्तर प्रदेश सरकार
विभाग संरक्षकमहिला कल्याण विभाग 
पात्रता उम्र18 से 60 साल
संबंधित वेबसाइटSspy-up.gov.in
Portal का नामएकीकृत सामाजिक पोर्टल

निराश्रित महिला पेंशन उत्तर प्रदेश 

widow pension scheme up के तहत पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिलायें जिनकी आयु 18 व उससे अधिक है उनको आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। विधवा पेंशन योजना के तहत लाभार्थियों को चार क्वार्टर में राशि दी जाती है। निराश्रित महिला पेंशन योजना महिला कल्याण विभाग Women Welfare Department के द्वारा चलाई जाती है। 

अगर आप भी विधवा पेंशन योजना में पात्रता रखते है तो आप भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है, आवेदन करने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। जैसे कि

  • आवेदन करने के लिए आवेदिका का पासपोर्ट साइज फोटो की आवश्यकता होगी।
  • आवेदिका के पति का मृत्यु प्रमाणपत्र
  • आवेदिका के बैंक के विवरण के लिए बैंक की पासबुक की छाया प्रति
  • आय विवरण संबंधित प्रमाणपत्र।
  • आवेदिका का आधार कार्ड।
  • आवेदिका का राशन कार्ड। 

आप विधवा पेंशन योजना लिस्ट भी ऑनलाइन देख सकती है। इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। यानी कि घर बैठे भी मोबाइल या अपने लैपटॉप की मदद से आप निराश्रित पेंशन सूची देख सकती है। लेकिन अब आप सोच रहे होंगे कि विधवा पेंशन योजना की लिस्ट आखिर कैसे देखी जा सकती है क्या यह सच में इतना आसान है। तो आपको बता दे कि हां विधवा पेंशन सूची देखना काफी आसान प्रक्रिया है इसके लिए आपको योजना के अधिकृत वेबसाइट पर जाना होगा। तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे घर बैठे आप up पेंशन योजना सूची देख सकते है।

Vidhwa Pension List 2024 : यूपी विधवा पेंशन लिस्ट कैसे देखें 

निराश्रित महिलाओं को प्रतिमाह मिलने वाली राशि की तो vidhwa pension portal UP 2024 के तहत राज्य में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली विधवा महिलाओं को सरकार द्वारा प्रति माह 1000 रु. विधवा महिलाओं को वित्तीय सहायता के रूप में प्रति माह प्रदान की जाती है।

अगर आप भी इन निराश्रित महिलाओं में आते हैं जो विधवा पेंशन का लाभ उठा रहे हैं तो आप भी जानना चाहेंगे कि विधवा पेंशन योजना की लिस्ट vidhwa pension List UP 2024 कैसे देखें तो आगे हम आपको कुछ आसान सी स्टेप्स बताएंगे जिन्हें फॉलो करके आप बेहद विधवा पेंशन योजना की लिस्ट देख सकते हैं। 

  • पेंशन योजना की लिस्ट देखने के लिए सबसे पहले आपको योजना के आधिकारिक वेबसाइट sspy.up.gov.in  पर विजिट करना होगा। 
  • इसके बाद आपके सामने एकीकृत सामाजिक पेंशन पोर्टल ओपन हो जाएगा।
  • अब आप नीचे की तरफ स्क्रॉल करेंगे तो आपको विभिन्न पेंशन योजनाओं के नाम और उनकी जानकारी दिखाई देगी। 
  • योजनाओं में विधवा/निराश्रित पेंशन योजना पर क्लिक करके योजना का चयन करें।
  • जैसे ही आप योजना का चयन करेंगे इसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा, अब नीचे विभिन्न साल के अनुसार पेंशनर्स की सूची दिखाई देगी। 
  • विभिन्न सूचियां में उसे साल की सूची का चयन करें जिसकी आपको जानकारी प्राप्त करनी है। 
  • आप जैसे ही सूची का चयन करेंगे आपके सामने विभिन्न जनपदों की सूची खुल जाएगी। 
  • इसके बाद आप अपनी जनपद का चुनाव करके उसके सामने लिखी जानकारी जा सकते है। 
  • इसके अलावा अगर आप किसी ग्रामीण क्षेत्र से आते है और अपने क्षेत्र की जानकारी लेना चाहते है तो अपनी जनपद पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद अपने क्षेत्र का चयन करें। इसके बाद आप अपने ग्राम का चयन करके भी अपने ग्राम से संबंधित जानकारी ले सकते है।
-: महत्वपूर्ण लिंक्स :-
Vidhwa Pension UP 2024पेंशन सत्यापन कैसे करें 2023-24
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना लिस्ट 2024आधार कार्ड से पेंशन कैसे चेक करें

Leave a Comment