WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Voter List 2024 PDF : हरियाणा वोटर लिस्ट कैसे डाउनलोड करें नए मतदाता सूची में नाम चेक करें |

लोकसभा आम चुनाव 2024 में हरियाणा राज्य के 10 लोक सभा सीटों पर चुनाव की तैयारी शुरू होने वाली है। निर्वाचन विभाग द्वारा राज्य के जितने भी नए वोटर हैं उन्हें सम्मिलित किया जा चुका है तथा पुन निरीक्षण के आधार पर इस आम चुनाव में हरियाणा राज्य के 1लाख 76 हजार 368 नए मतदाता शामिल हुए हैं। जो पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसी के साथ हरियाणा में 1 जनवरी 2024 की लिस्ट के अनुसार 1 करोड़ 98 लाख 34 हजार 602 मतदाता पंजीकृत हो चुके हैं। हरियाणा में लोकसभा चुनाव 2024 से पहले जो युवा हाल ही में Haryana Voter List में सम्मिलित हुए हैं। उन्हें मतदाता सूची में अपना नाम ऑनलाइन चेक कर लेना चाहिए साथ ही Haryana Voter List 2024 PDF Download करने की प्रक्रिया इस लेख में हम बताने वाले हैं।

Haryana सहित सभी राज्यों में जो भी युवा मतदाता Voter ID card से जुड़ी हुई जानकारी देखना चाहते हैं तो मतदाता सेवा पोर्टल (https://voters.eci.gov.in/) पर visit कर सकते हैं। यहां से वोटर लिस्ट में नाम देखने की प्रक्रिया भी पूरी कर सकते हैं। तथा Voter ID card Download कर सकते हैं

हरियाणा के नए CM नायब सिंह सैनी कौन है

हरियाणा मतदाता सूची 2024

निर्वाचन आयोग द्वारा 1 जनवरी 2024 को मतदाता सूची ऑफिशल वेबसाइट पर अपलोड की है। इस वेबसाइट पर अपलोड डाटा के अनुसार हरियाणा में 1 करोड़ 98 लाख 34 हजार 602 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले हैं। जिसमें  1.05 करोड़ पुरुष 92.50 लाख महिला मतदाता शामिल है। इसी के साथ 1लाख 76 हजार 368 नए युवा जो पहली बार वोट डालेंगे। जो वाटर पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्हें हरियाणा मतदाता सूची 2024 में अपना नाम चेक कर लेना चाहिए साथ ही वोटर आईडी कार्ड को जांच लेना चाहिए। इन सब के लिए कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी के ऑफिशल वेबसाइट https://ceoharyana.gov.in/ पर विजिट कर सकते हैं। तो चलिए अब हम Haryana Matdata Suchi Download करने की प्रक्रिया में आगे बढ़ते हैं।

पीएम सूर्य घर योजना से कैसे होगा फायदा : बचत, छूट, प्रक्रिया जाने

हरियाणा की नई वोटर लिस्ट कैसे डाउनलोड करें

Haryana New Voter List 2024 Online Download करने के लिए आपको आसान प्रक्रिया बताई जा रही है। आप दिए गए लिंक पर क्लिक करें और ऑफिशल वेबसाइट पर आ जाए।

  • वेबसाइट होम पेज पर दिखाई दे रहे लेटेस्टन्यूज़ (मैं जानना चाहता हूं) मैं दिखाई दे रहे अंतिम मतदाता सूची 22 जनवरी 2024 पर क्लिक कर सकते हैं।
  • इसके अतिरिक्त मेनू बार में दिखाई दे रहे वाटर क्षेत्र में अंत में इलेक्ट्रोल रोल डाउनलोड करने का विकल्प दिखाई देगा। आप यहां से भी क्लिक कर सकते हैं।
  • जैसे ही आप वोटर लिस्ट पर क्लिक करते हैं।
  • आप सीधे मतदाता सेवा पोर्टल पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे। 
Haryana Voter List Download
  • यहां पर आप अपने जिले विधानसभा क्षेत्र का चुनाव करें।
  • कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • नीचे स्क्रॉल करेंगे तो आप देखेंगे कि क्षेत्र अनुसार वोटर लिस्ट डाउनलोड करने का विकल्प दिखाई दे रहा है।
  • डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें और Haryana Voter List PDF Download कर ले।

वोटर लिस्ट में नाम कैसे चेक करें

हरियाणा राज्य के ऐसे युवा जो पहली बार लोकसभा आम चुनाव 2024 में मतदान करने वाले हैं। उन्हें पहले जारी की गई नई वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर लेना चाहिए। इसे देखने के लिए आप दी गई प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं।

  • मतदाता सेवा पोर्टल पर visit करें।
  • इस पोर्टल पर पहले आप मोबाइल नंबर के साथ अपना पंजीकरण कर लें।
  • फिर मोबाइल पर ओटीपी सत्यापन के माध्यम से लोग पोर्टल पर लॉगिन करें।
Haryana Voter List  Name Check
  • यहां पर दिखाई दे रहे मतदाता सूची में खोजें (Search in Eloctrol Roll) पर क्लिक करें।
  • अपना नाम, EPIC Card, ya मोबाइल नंबर दर्ज करके आप मतदाता विवरण चेक कर सकते हैं।
  • इसी प्रकार आप हरियाणा की Matdata Suchi 2024 में Name Check कर सकते हैं। 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

FAQ’s Haryana Voter List 2024 Download

Q. हरियाणा में कुल कितने वोटर है?

Ans. हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई एक 22 जनवरी 2024 की अंतिम वोटर लिस्ट के अनुसार इस बार हरियाणा में 1 करोड़ 98 लाख 34 हजार 602 मतदाता पंजीकृत हो चुके हैं। जिसमें 1.05 करोड़ पुरुष 92.50 लाख महिला मतदाता शामिल है।

Q. हरियाणा में कुल कितने लोकसभा सीट है?

Ans. राज्य में कुल 10 लोकसभा सीट हैं जहां पर 1 करोड़ 98 लाख वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Q. हरियाणा में कितने नए वोटर शामिल हुए हैं?

Ans. राज्य के 1 लाख 76 हजार 368 नए मतदाता पंजीकृत हुए हैं जो पहली बार लोकसभा आम चुनाव 2024 में अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले हैं।

Leave a Comment