WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

वृद्धा पेंशन योजना राजस्थान 2024 | Vridha Pension Yojana Rajasthan Form PDF, Status, Eligibility, Old Age Pension Rajasthan   

राजस्थान सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना (SSP Rajasthan) के अंतर्गत राज्य के बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों को वृद्धा पेंशन योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। Vridha Pension Yojana Rajasthan से राज्य के 55 वर्ष से अधिक महिला एवं 58 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पुरुष लाभ उठा सकते हैं। वृद्धा पेंशन योजना राजस्थान के अंतर्गत बुजुर्ग महिलाएं/पुरुषों को आयु वर्ग के अनुसार  ₹750 से लेकर ₹1500 महीना सीधे बैंक खाते में पेंशन के रूप में पैसा ट्रांसफर होता है। जो कि स्त्री पुरुष हाल ही में 58 वर्ष एवं 55 वर्ष की आयु को पूर्ण कर चुके हैं। वह वृद्धजन सामाजिक सुरक्षा पेंशन (RajSSP) ऑफिशल वेबसाइट ssp.rajasthan.gov.in पर विजिट करके वृद्धा पेंशन योजना की संपूर्ण जानकारी देख सकते हैं। साथ ही Rajasthan Pension Yojana Status, Eligibility ऑनलाइन चेक सकते हैं।

साथ ही इस लेख में हम आपको बताएंगे कि पात्र महिला /पुरुष कैसे योजना में आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान वृद्धा पेंशन योजना (Rajasthan Vridha Pension Yojana 2024) की पात्रता, लिस्ट, Pension Status, ऑनलाइन कैसे देख सकते हैं। इस संबंध में विस्तार पूर्वक दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

Also Read: विधवा, दिव्यांग पेंशन फॉर्म pdf

वृद्धा पेंशन योजना राजस्थान 2024 | Vridha Pension Yojana Rajasthan

राज्य के बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों सम्मान देने हेतु राजस्थान सरकार द्वारा “मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना” को बड़े स्तर पर शुरू किया गया है। आर्थिक रुप से कमजोर, कृषक, श्रमिक, असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे मजदूरों जिनकी आयु (55 वर्ष महिला/ 58 वर्ष पुरुष) अब वृद्धावस्था में आ चुके है। ऐसे सम्माननीय नागरिकों को राज्य सरकार द्वारा ₹750 महीना से लेकर ₹1000 प्रति महीना पेंशन के तौर पर दिया जाता है। यदि बुजुर्ग महिला विधवा है तो उन्हें 1500 रुपए प्रति महीना पेंशन दी जाती है। Social Security Pension (सामाजिक सुरक्षा पेंशन) को संचालित करने हेतु राज्य सरकार द्वारा ऑफिशल पोर्टल RAJSSP (ssp.rajasthan.gov.in) तैयार किया गया है। इस पोर्टल पर पेंशन उपभोक्ता ऑनलाइन Rajasthan Pension Status, Pension List, ऑनलाइन देख सकते हैं। चलिए अब हम वृद्धावस्था पेंशन  योजना की पात्रता, दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया, स्टेटस देखने की ऑनलाइन प्रक्रिया को विस्तार पूर्वक समझते हैं।

Rajasthan Vridha Pension Scheme 2024

Pension YojanaVridha Pension Yojana
State Rajasthan
Pension DeprtmentSSP (Samajik Surkasha Pension)
Offical Portalhttps://ssp.rajasthan.gov.in/

Vridha Pension Yojana Rajasthan Eligibility | वृद्धा पेंशन योजना की पात्रता

राजस्थान में  “मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना” आर्थिक रुप से कमजोर, वृद्ध किसान, श्रमिकों के लिए शुरू की गई है। योजना में आवेदन करने से पूर्व उम्र और पात्रता को ध्यान में रखना होता है जो किस प्रकार है:-

  • योजना आवेदन हेतु वृद्ध महिलाओं की उम्र 55 वर्ष होनी चाहिए।
  • पुरुषों की आयु 58 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला पुरुष की वार्षिक आय ₹48000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदक स्त्री-पुरुष आर्थिक रूप से कमजोर, किसान, श्रमिक, होने चाहिए।

राजस्थान वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

आवेदन कर्ता महिला और पुरुष पहचान पत्र के साथ साथ निम्न दस्तावेज प्रस्तुत कर सकते हैं:-

  • आयु प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र (आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड)
  •  निवास प्रमाण पत्र
  •  राशन कार्ड
  •  जन आधार कार्ड संख्या
  •  बैंक पासबुक विवरण
  •  मोबाइल नंबर

वृद्धावस्था पेंशन राशि | Pension Rashi

जिन महिलाओं की उम्र 55 वर्ष हो चुकी हैं। वह महिला वृद्धावस्था पेंशन योजना (Vridhavastha Pension Yojana) के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन महिलाओं को 55 वर्ष से लेकर 75 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर साढे ₹750 महीना दिया जाएगा। 

  • यदि महिला विधवा है तो उन्हें 1500 प्रति महीना पेंशन के तौर पर दिया जाएगा।
  • 75 वर्ष से अधिक आयु होने पर महिलाओं को ₹1000 प्रति महीना पेंशन के तौर पर दिया जाएगा।
  •  58 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर पुरुष योजना में आवेदन कर सकते हैं।
  •  पुरुषों को 58 वर्ष से लेकर75 वर्ष की आयु तक 750 प्रति महीना पेंशन दी जाएगी।
  • 75 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुषों को ₹1000 प्रति महीना पेंशन के तौर पर दिया जाएगा।

वृद्धावस्था पेंशन योजना राजस्थान फॉर्म | Vridha Pension Yojana Rajasthan Form PDF

स्त्री पुरुष में दी गई पात्रता को पूर्ण कर चुके हैं। उन्हें बिना देरी किए वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए आवेदन कर देना चाहिए। आवेदन करने के लिए आप दिए गए फॉर्म को डाउनलोड करें और सीधे ईमित्र पर संपर्क करें:-

वृद्धावस्था पेंशन के लिए कैसे आवेदन करें?

राजस्थान सरकार द्वारा बुजुर्ग पेंशनर्स को आवेदन करने की आसान सुविधा उपलब्ध करवा रखी है। राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं को संचालित एवं आवेदन करने हेतु ईमित्र पोर्टल तैयार किया गया है। इस पोर्टल से आप वृद्धावस्था पेंशन के लिए आवेदन करवा सकते हैं:-

  • अपने नजदीकी मित्र केंद्र पर जाएं
  • ऊपर दिए गए लिंक की मदद से वृद्धावस्था पेंशन form को डाउनलोड कर ले।
  • वृद्धावस्था पेंशन योजना फॉर्म में मांगी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें। आवश्यक दस्तावेज सलग्न करें और ईमित्र पर जमा करवा दें।
  • मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना आवेदन हेतु सरकार द्वारा ₹33 निर्धारित किए गए हैं। ई-मित्र पर जमा करवाकर ऑनलाइन वृद्धावस्था पेंशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Vridhavastha Pension Yojana Status Rajasthan | वृद्धावस्था पेंशन योजना स्टेटस

राजस्थान के पेंशनर जिन्होंने हाल ही में आवेदन किया है। वह सामाजिक सुरक्षा पेंशन के ऑफिशल पोर्टल ssp.rajasthan.gov.in पोर्टल पर विजिट करें और नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करें।

  • Pensioners Online Status पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन के दौरान दिए गए Application No. को दर्ज करते हुए कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • Show Status पर क्लिक करें।

यहां से आप वृद्धावस्था पेंशन योजना स्टेटस को ऑनलाइन देख सकते हैं।

Vridha Pension KYC 2024सभी राज्यों की वृद्धा पेंशन लिस्ट ऑनलाइन चेक करें
इस महीने की वृद्धा पेंशन लिस्ट UP 2023-24 जारी हो गई तुरंत चेक करें नामराजस्थान वृद्धा पेंशन लिस्ट 2024 जारी चेक करें नाम

Leave a Comment