WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सुकन्या समृद्धि योजना 2024: SSY आवेदन फॉर्म, ब्याज दर, अकाउंट अभी खुलवाएं | Sukanya Samriddhi Yojana

केंद्र सरकार द्वारा आए दिन देश की बेटियों और महिलाओं के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है। इन्ही योजनाओं में से एक योजना जो कि काफी लोकप्रिय हो चुकी है उसका नाम है “सुकन्या समृद्धि योजना“। Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) एक ऐसी योजना है जो सरकार द्वारा महिलाओं और बेटियों के उज्जवल भविष्य को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है। साल 2015 में शुरू हुई इस योजना के तहत आप अपनी बेटी के भविष्य को Secure करने के लिए हर साल 250 रूपये जमा करवा सकते है। अब आप में से अधिकांश लोग यह जरूर जानना चाहते होंगे कि सुकन्या समृद्धि योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें।

इस Article के जरिए हम आपको Sukanya Samriddhi Yojana Online Apply करने की पूरी Process को विस्तार से बताने जा रहे है। तो इसके बारे में जानने के लिए आप इस Article को अंत तक ध्यान पूर्वक जरूर पढ़े…

Read Also:- अटल पेंशन योजना के लाभ एवं नियम

सुकन्या समृद्धि योजना क्या है?

सुकन्या समृद्धि योजना ऑनलाइन आवेदन करने से पहले आप सबसे पहले यह जान ले कि सुकन्या समृद्धि योजना क्या है? तो हम आपको इस Article के माध्यम से Sukanya Samriddhi Yojana Hindi में प्रस्तुत करने जा रहे है । जिसके बारे में अधिकांश लोग आज भी नही जानते है। केंद्र सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बेटियों के भविष्य को उज्जवल बनाने और उनकी पढ़ाई और उच्च शिक्षा और शादी आदि के खर्चो को वहन करने के लिए एक नई योजना शुरू की गई हैं। जिसका नाम है सुकन्या समृद्धि योजना। दरअसल सुकन्या समृद्धि खाता योजना का शुभारंभ देश की बेटियों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए किया गया है।

Sukanya Samriddhi Yojana के तहत 10 साल से कम उम्र की बेटियों का खाता उनके अभिभावकों द्वारा खुलवाया जा सकता है । इस yojana के अंर्तगत आप हर साल 250 रूपये से लेकर 1.5 लाख की राशि जमा करवा सकते है। इस योजना का केवल एक ही उद्देश्य है और वह ये कि अपनी बेटी की पढ़ाई, एवं शादी में होने वाले खर्च के लिए बचत हो सके। जिससे वह बिना किसी परेशानी के या बिना किसी पर आसक्त हुए अपना जीवन यापन कर सकती है। 

Read Also:- अटल पेंशन योजना मृत्यु होने पर मिलेंगे ये सभी लाभ

Sukanya Samriddhi Yojana 2024 | SSY

Article Name सुकन्या समृद्धि योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
शुरुआत केंद्र सरकार द्वारा 
राज्यसभी राज्य
लाभार्थी0 से 10 वर्ष की बेटियां 
उद्देश्य देश की बेटियों का भविष्य सुरक्षित करना
प्रक्रियाOnline 
निवेश राशि न्यूनतम 250, अधिकतम 1.5 लाख
वर्ष 2024
ऑफिसियल वेबसाइट https://www.nsiindia.gov.in/

सुकन्या समृद्धि योजना के लाभ 

सुकन्या समृद्धि योजना योजना में निवेश करने से पहले आप सुकन्या समृद्धि योजना के लाभ के बारे में जरूर जान ले । जो कि इस प्रकार निम्नलिखित है:

  • सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ केवल भारत देश की बेटियों को हो प्राप्त होगा। 
  • सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत आप अपनी बेटी के लिए 1 वर्ष में न्यूनतम 250 और अधिकतम 1.5 लाख रुपए प्रति वर्ष निवेश कर सकते हैं।
  • सुकन्या समृद्धि योजना  के तहत 0 से 10 वर्ष तक आयु की बेटी के नाम पर account open हो सकता है।
  • आप अपनी गोद ली गई पुत्री के लिए  भी Sukanya Samriddhi Yojana के अंतर्गत निवेश कर सकते है।
  • Sukanya Samriddhi Yojana के तहत 18 वर्ष की होने के बाद बालिका अपना अकाउंट खुद मैनेज कर सकती है।
  • सुकन्या समृद्धि योजना एक सरकारी योजना है इसलिए गारंटी रिटर्न प्रदान करती है।
  • वित्तीय वर्ष 2023-24 के अनुसार इस योजना में 8% की दर से ब्याज दिया जा रहा है।
  • सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 15 वर्ष तक प्रीमियम राशि जमा करनी होती है जिसके लिए मैच्योरिटी अवधि 21 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • अपनी बेटी की आयु 18 वर्ष होने पर उसकी शिक्षा के लिए 50% राशि निकालने का option दिया गया है।

सुकन्या समृद्धि योजना की पात्रता

अगर आप अपनी बेटी के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने की सोच रहे है तो आप सुकन्या समृद्धि योजना की पात्रता के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर ले। जो कि इस प्रकार निम्लिखित है:

  • सुकन्या समृद्धि योजना account केवल बेटी के नाम पर माता-पिता या कानूनी अभिभावकों द्वारा ही open किया जा सकता है।
  • Sukanya Samriddhi Yojana 2024 के अंर्तगत एक परिवार को केवल दो अकाउंट खोलने की अनुमति होगी।
  • सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने के लिए आपकी बेटी की उम्र 0 से 10 वर्ष तक की आयु होनी चाहिए।
  • सुकन्या समृद्धि योजना के तहत केवल दो बालिकाओं के पहले बेटी होने के बाद दूसरी बार जुड़वा बेटियां होने की स्थिति में तीन बेटियों का account open किया जा सकता है।
  • सुकन्या समृद्धि योजना में एक बालिका के एक से अधिक account नहीं खोले जा सकते हैं।

सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाने में क्या-क्या दस्तावेज चाहिए

सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने वाले अभिभावकों को कुछ आवश्यक दस्तावेज के बारे में भी ध्यान देना जरूरी है। जो कि इस प्रकार निम्लिखित हैं:

  • कन्या का जन्म प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • चिकित्सा प्रमाण पत्र
  • अभिभावक का पैन कार्ड, आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर

सुकन्या समृद्धि योजना आवेदन फॉर्म डाउनलोड

जैसा की आप जानते है यह योजना बचत योजना पर आधारित है इसलिए सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवाने के लिए आपको नजदीकी बैंक, पोस्ट ऑफिस पर विजिट करना चाहिए यहाँ से आप फॉर्म ले सकते है। क्योकि जहाँ से आप Sukanya Samriddhi Khata खुलवाना चाहते है उनका फॉर्म अलग अलग होता है। उदाहरण के लिए SBI Sukanya Samriddhi Yojana Khata Form का लिंक दे रहे है:- Download Now

Suknya Samrdhi form

सुकन्या समृद्धि योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें | Sukanya Samriddhi Yojana Online Apply

अब इस Article की सबसे खास और महत्वपूर्ण बात और वो ये कि सुकन्या समृद्धि योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें।  तो हम आपको Sukanya Samriddhi Yojana Online Apply करने की पूरी Process को बताएंगे । आपको इस प्रोसेस को Step By Step Follow करना है।

  • सुकन्या समृद्धि योजना ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी बैंक या पोस्ट ऑफिस जाकर इस योजना से जुड़ी सभी जानकारी अच्छे से पूछ लेनी है।
  • इसके बाद वही से आपको एक आवेदन फॉर्म  लेना है। 
  • इस form में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपुर्वक भरना है।
  • इस फॉर्म में पूछी गई सारी जानकारी भरने के बाद सभी आवश्यक दस्तावेज एवं फॉर्म को एक साथ attach कर लेना है।
  • इसके बाद फॉर्म को बैंक या पोस्ट ऑफिस में जमा करवा देना है ।
  • तो इस प्रकार आप आसानी से  सुकन्या समृध्दि योजना में आसानी से Sukanya Samriddhi Yojana Online Apply कर सकते है।

महत्वपूर्ण लिंक्स

2024 में सुकन्या समृद्धि योजना ब्याज दरसुकन्या समृध्दि योजना पोर्टल
सुकन्या समृद्धि योजना के नुकसान व लाभसुकन्या समृद्धि योजना के नियम
सुकन्या समृद्धि कैलकुलेटरसुकन्या समृद्धि की पात्रता चेक करें
सुकन्या समृद्धि योजना में 1000 जमा करने पर कितना मिलेगा
सुकन्या समृद्धि योजना 2024: SSY आवेदन फॉर्म, ब्याज दर, अकाउंट अभी खुलवाएं

FAQ’s Sukanya Samriddhi Yojana 2024

Q. सुकन्या समृध्दि योजना में कितना ब्याज मिलता है?

Ans वित्तीय वर्ष 2023-24 के मुताबिक सुकन्या समृध्दि योजना में 8% की दर से ब्याज दिया जा रहा है।

Q. सुकन्या समृध्दि योजना के लिए कौन पात्र है?

Ans सुकन्या समृध्दि योजना के लिए केवल भारत की बेटियां ही पात्र है। जिनकी आयु 0 से लेकर 10 वर्ष तक की है। 

Q. सुकन्या समृद्धि योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

Ans सुकन्या समृद्धि योजना ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको अपनेनजदीकी बैंक या पोस्ट ऑफिस जाकर इस योजना से जुड़ी सभी जानकारी अच्छे से पूछताछ करनी होगी ।

Leave a Comment