WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची UP 2024 : Gram Panchayat Ration Card List UP | nfsa.up.gov.in

उत्तर प्रदेश राज्य के खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा अब Ration Card List UP को जारी कर दिया गया है। अब राज्य के किसी भी नागरिक को Ration Card से संबंधित जानकारियों के लिए कार्यालय के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी । क्योंकि अब यूपी खाद्य एवं रसद विभाग ने एक Web Portal (nfsa.up.gov.in/) Launch किया है। इस Portal के माध्यम से अब आप आसानी से घर बैठे ही ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची देख सकते है। अधिकांश लोगो को ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची UP, Rajasthan, MP, Chhattisgarh के बारे में जानकारी नहीं होती है। जिस कारण उन्हें काफी सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब हम आपको इस आर्टिकल के जरिए Ration Card List UP 2024 कैसे चेक करें, के बारे में विस्तारपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाने जा रहे है , तो इस बारे में जानने के लिए आप इस आर्टिकल को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़े…

Also Read: NFSA पात्रता सूची यूपी ऑनलाइन देखें

Village Wise Ration Card List UP 2024

आर्टिकल Name UP Ration Card  List
विभागखाद्य एवं रसद विभाग, उत्तर प्रदेश
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://fcs.up.gov.in/
वर्ष2024
मुख्यालय का पता
आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग उ० प्र०,द्वितीय तल, जवाहर भवन, लखनऊ (उ० प्र०), 226001
Contact number 18001800150
प्रक्रियाOnline 

ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची UP 

जैसा कि आप सभी जानते है कि प्रत्येक राज्य के सभी नागरिकों के लिए Ration Card कितना उपयोगी दस्तावेज है । Ration Card के माध्यम से निर्धन एवं मध्यम वर्गीय परिवारों को गेहूं, चावल, दाल, चीनी आदि खाद्य सामग्री मुहैया करवाई जाती है। उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा Ration Card को तीन भागों में वर्गीकृत किया गया है । 1. BPL, 2.APL, 3. AAY। जानकारी के लिए बता दे कि उत्तर प्रदेश के सभी राज्यो के राशनकार्ड धारियों की कुल संख्या 36034629 है। इसमें से Ration Card लाभार्थी की कुल संख्या 150363297 है। इनमे अंत्योदय राशन कार्ड लाभार्थी की कुल संख्या 13306159 है। पात्र गृहस्थी के राशनकार्ड लाभार्थी की कुल संख्या 137057138 है ।

अगर आपने भी नए UP Ration Card के लिए Apply किया है । और आप यह जानना चाहते है कि आपका नाम ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची UP में है या नही। तो बता दे कि अब आप घर बैठे ही अपने Mobile या laptop की सहायता से ग्राम पंचायत राशन कार्ड उत्तर प्रदेश में अपना नाम check कर सकते हैं। तो इस आर्टिकल में हम आपको Gram Panchayat Ration Card List UP चैक करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे है, इसके लिए आप हमारे द्वारा उपलब्ध करवाई गई process को follow करे । तो चलिए बताते है आपको …

ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची उत्तर प्रदेश कैसे चेक करें

अब हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची उत्तर प्रदेश कैसे चेक करें के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध करवाएंगे। अधिकांश नागरिकों को इस Process के बारे जानकारी नहीं होने के कारण बहुत सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। UP राज्य सरकार ने नागरिकों की इन्ही कठिनाईयों को देखते हुए Gram Panchayat Ration Card List उत्तर प्रदेश को check करने के लिए एक Web Portal fcs.up.gov.in launch किया है। जिसके तहत आप कुछ आसान सी Process को Follow करके Gram Panchayat Ration Card List को Check कर पाएंगे। तो चलिए शुरू करते है….

Gram Panchayat Ration Card Suchi UP

  • सबसे पहले आप यूपी खाद्य एवं रसद की official website https://fcs.up.gov.in/FoodPortal.aspx पर जाए ।
  • इस link पर click करते ही आपके सामने इस website का होम पेज open होगा।
  • अब आपके सामने इस होम पेज पर कई सारे options दिखाई देंगे। ग्राम पंचायत का राशन कार्ड लिस्ट देखने के लिए आप  यहां दिए गए option “महत्वपूर्ण लिंक ” पर click करे। 
  • अब “महत्वपूर्ण लिंक ” में आने वाले option “पात्रता सूची में खोजें ” को select करे। 
  • अब आपके सामने उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का नाम दिखाई देगा। इसमें आपको अपने “जिले का नाम “खोजकर उसे सेलेक्ट करना है।
  • जिला select करने के बाद आपकी स्क्रीन पर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र “ब्लॉक का नाम” दिखाई देगा। ग्राम पंचायत की राशन कार्ड लिस्ट देखने के लिए आप ग्रामीण क्षेत्र में अपने ब्लॉक का नाम select करे।
  • “Block” select करते ही आपके सामने उसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायत की सूची खुल जाएगी। इसमें आपको अपनी “पंचायत का नाम ” select  करना है।
  • ग्राम पंचायत का नाम select करने के बाद आपको “राशन दुकान का नाम ” दिखाई देगा। वही इसके साथ ही राशन कार्ड का प्रकार भी दिखाई देगा। 
  • अब यहां आपको जिस भी सूची को आप देखना चाहते है, उस राशन कार्ड  को select करें।
  • राशन कार्ड को select करने के बाद आपके सामने सभी राशन कार्ड धारकों की सूची खुल जाएगी।

 

  • तो इस तरह आप यहां से ग्राम पंचायत राशन कार्ड की सूची देख सकते है।

हमें उम्मीद है हमारे द्वारा इस आर्टिकल के माध्यम से दी गई जानकारी से आप जरूर संतुष्ट हुए होंगे। अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया है, तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ share करना ना भूले।  साथ ही राशन कार्ड से संबंधित आप अपनी कोई भी राय रखना चाहते है ,तो आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में comment करके भी बता सकते हैं।

-: महत्वपूर्ण लिंक्स :-
राशन कार्ड नाम लिस्ट एटा उत्तर प्रदेश 2024राशन कार्ड नाम लिस्ट लखनऊ उत्तर प्रदेश 2024
नई राशन कार्ड लिस्ट उत्तर प्रदेश 2024 में अपना नाम चेक करेंपात्रता पर्ची देखना है | राशन मित्र पात्रता पर्ची देखें

Leave a Comment