Online Service in Hindi

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट 2025: (ग्रामीण- शहरी) सूचि में नाम कैसे चेक करें।

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) केंद्र सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य देश में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), निम्न आय वर्ग (LIG), और मध्यम आय वर्ग (MIG) के लोगों को आवास प्रदान करना है। PradhanMantri Awas Yojana के तहत घर खरीदने या बनाने के लिए ब्याज पर सब्सिडी प्रदान की जाती है। यदि आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं और जानना चाहते हैं कि आपका नाम Pradhanmantri Awas Yojana List 2025 (PMAY List 2025) में है या नहीं, तो इस आर्टिकल में प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट 2025 से जुडी जानकारी के साथ ही PM Awas Scheme की आवश्यक जानकारी, योजना के लाभ, पात्रता, और सूची को चेक करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताएंगे।

PM Awas Yojana 2024-25 का बजट देखें 

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत 2024-25 के बजट में केंद्र सरकार ने आवास निर्माण के लिए एक व्यापक योजना बनाई है। इस वित्तीय वर्ष में योजना के तहत 3 करोड़ अतिरिक्त घरों का निर्माण करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए कुल ₹10 लाख करोड़ का बजट आवंटित किया गया है, जिसमें अगले 5 वर्षों में ₹2.2 लाख करोड़ केंद्रीय सहायता के रूप में दी जाएगी।

इस बजट में शहरी गरीबों और मध्यवर्गीय परिवारों की आवासीय जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में किराए के घरों के लिए नीति और प्रोत्साहन भी शामिल हैं। इससे पहले, 2024 के अंतरिम बजट में 2 करोड़ नए घर बनाने की घोषणा की गई थी। अब तक PMAY (Urban और Gramin) के तहत 4.2 करोड़ से अधिक घर बन चुके हैं। 

प्रधानमंत्री आवास योज ना की मुख्य विशेषताएं

  • यह योजना 2015 में शुरू की गई थी।
  • 2024 तक सभी के लिए किफायती आवास उपलब्ध कराना।
  • ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों को कवर किया गया है।
  • होम लोन पर 6.5% तक ब्याज सब्सिडी।
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), निम्न आय वर्ग (LIG), और मध्यम आय वर्ग (MIG)।
  • इस योजना के तहत सरकार किफायती घर के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है।
  • 6.5% की सब्सिडी से घर का लोन लेना सस्ता हो जाता है।
  • योजना ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लिए उपलब्ध है।
  • यह योजना लोगों को स्थायी और सुरक्षित आवास प्रदान करती है।

ये भी देखें:- पीएम किसान योजना में मोबाइल नंबर कैसे बदलें

प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत आवेदन करने के लिए कुछ निर्धारित पात्रता निर्धारित हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य है। यह योजना उन लोगों के लिए है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और खुद का घर बनाने या खरीदने में सक्षम नहीं हैं। यहां दी गई पात्रता के अनुसार ही आप योजना में लाभार्थी होने का चुनाव कर सकते है. 

आय वर्ग के आधार पर पात्रता

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदकों को उनकी वार्षिक आय के अनुसार वर्गीकृत किया गया है।

  1. EWS (Economically Weaker Section):
  • आय सीमा: ₹3 लाख तक।
  • यह वर्ग आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को कवर करता है।
  • EWS श्रेणी के लाभार्थियों को अधिक सब्सिडी और प्राथमिकता दी जाती है।
  1. LIG (Lower Income Group):

आय सीमा: ₹3 लाख से ₹6 लाख।

इस श्रेणी के लोग निम्न मध्यम वर्ग से आते हैं, जिनकी सीमित आय होती है।

  1. MIG-1 (Middle Income Group-1):

आय सीमा: ₹6 लाख से ₹12 लाख।

मध्यम आय वर्ग के लोग इस श्रेणी में आते हैं।

MIG-1 वर्ग के लिए ब्याज सब्सिडी थोड़ा कम होती है।

  1. MIG-2 (Middle Income Group-2):

आय सीमा: ₹12 लाख से ₹18 लाख।

उच्च मध्यम आय वर्ग के लोग इस श्रेणी में शामिल होते हैं।

इस श्रेणी के लाभार्थियों को सीमित सब्सिडी प्रदान की जाती है।

इन परिवारों को सम्मलित किया जायेगा 

प्रधानमंत्री आवास योजना में परिवार को इस प्रकार परिभाषित किया गया है:

  • परिवार में पति, पत्नी, और उनके अविवाहित बच्चे शामिल होते हैं।
  • यदि किसी परिवार में पहले से कोई सदस्य पक्का घर का मालिक है, तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होगा।
  • यह योजना उन परिवारों को प्राथमिकता देती है, जिनके पास अभी तक खुद का घर नहीं है।
  • आवेदक या उसके परिवार के किसी सदस्य के नाम पर पहले से पक्का मकान नहीं होना चाहिए।
  • यह शर्त इसलिए है, ताकि योजना का लाभ केवल उन्हीं लोगों को मिले, जिनके पास रहने के लिए खुद का घर नहीं है।
  • यदि आवेदक पहले से किसी सरकारी आवास योजना का लाभ उठा चुका है, तो वह प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्र नहीं होगा।
  • योजना के तहत मकान का निर्माण या खरीद योजना के कवर किए गए क्षेत्र में होना चाहिए।
  • मकान किफायती और पर्यावरणीय रूप से सुरक्षित होना चाहिए।
  • शहरी और ग्रामीण, दोनों क्षेत्रों के लिए अलग-अलग गाइडलाइंस हैं।
  • आवेदक या उसका परिवार कच्चे मकान या किराए के मकान में रहता हो।
  • बेघर लोग और झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले परिवार इस योजना के लिए प्राथमिकता में आते हैं।
  • आधार कार्ड का होना अनिवार्य है, क्योंकि यह योजना में पारदर्शिता और लाभार्थियों की पहचान सुनिश्चित करता है।
  • आवेदन प्रक्रिया में आधार नंबर का उपयोग लाभार्थी की सत्यता जांचने और डुप्लीकेसी से बचने के लिए किया जाता है।
  • बिना आधार कार्ड के आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- पीएम सूर्य घर योजना से कैसे होगा फायदा

पीएम आवास योजना में महिलाों को प्राथमिकता

  • योजना के तहत आवास की संपत्ति में महिला सदस्य का नाम होना अनिवार्य है।
  • इसका उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
  • यदि परिवार में कोई महिला सदस्य नहीं है, तो यह शर्त लागू नहीं होगी।

6. आवेदक की उम्र

  • आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • यह सुनिश्चित करने के लिए कि आवेदक कानूनी रूप से जिम्मेदार है और आय का स्रोत है।

9. पीएम आवास योजना आवश्यक दस्तावेज

पात्रता की पुष्टि के लिए निम्नलिखित दस्तावेज जमा करने होते हैं:

  1. आधार कार्ड, पैन कार्ड, या वोटर आईडी।
  2. सरकारी या निजी संगठन से जारी किया गया।
  3. राशन कार्ड, बिजली बिल, या पानी का बिल।
  4. बैंक पासबुक की फोटोकॉपी।
  5. यह सुनिश्चित करने के लिए कि पहले से कोई पक्का मकान नहीं है।
  6. पासपोर्ट साइज फोटो।

प्रधानमंत्री आवास योजना सूची (PMAY List 2025) कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना सूची को चेक करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

1. पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट में नाम कैसे देखें।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmayg.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Stakeholders” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • “IAY/PMAYG Beneficiary” विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकरण नंबर (Registration Number) दर्ज करें।
  • यदि पंजीकरण नंबर नहीं है, तो “Advanced Search” विकल्प का उपयोग करें और आवश्यक जानकारी भरें।
  • आपकी सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी।
2. पीएम आवास योजना शहरी लिस्ट में नाम कैसे देखें
  • प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की वेबसाइट pmaymis.gov.in पर जाएं।
  • “Search Beneficiary” विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना आधार नंबर दर्ज करें और “Show” बटन पर क्लिक करें।
  • यदि आपका नाम सूची में है, तो संबंधित विवरण स्क्रीन पर दिख जाएगा।

Leave a Comment