WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

उत्तर प्रदेश की नई वोटर लिस्ट 2024 जारी हो गई अभी डाउनलोड करें UP New Voter List Download

उत्तर प्रदेश वोटर लिस्ट 2024:- जैसा कि आप जानते हैं 2024 में लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इन आम चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश के साथ-साथ भारत के विभिन्न राज्यों में लाखों की संख्या में नए मतदाता इस बार लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 की मतदाता सूची में करीब 15 करोड़ 29 लाख 24 हजार मतदाता पंजीकृत हुए हैं। इसी के साथ 57 लाख से अधिक नए मतदाता इस बार आम चुनाव में पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने जा रहे हैं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं को ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध करवाने हेतु ऑफिशल वेबसाइट मतदाता सेवा पोर्टल  (https://voters.eci.gov.in/) तैयार किया गया है। इस पोर्टल पर मतदाता Voter ID Card Download कर सकते हैं।

चलिए अब हम जानते हैं उत्तर प्रदेश वोटर लिस्ट 2024 कैसे डाउनलोड कर सकते हैं UP New Voter List Download करने के लिए हमें कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश (CEO Uttar Pradesh) के ऑफिशलपोर्टल (https://ceouttarpradesh.nic.in/) पर विजिट करना होगा।

उत्तर प्रदेश की नई वोटर लिस्ट ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिएआपको ऑफिशल वेबसाइट पर जिला निर्वाचन क्षेत्र अर्थात विधानसभा क्षेत्र का चुनाव करना होगा। यहां से आप ग्राम पंचायत के अनुसार भी मतदाता सूची 2024 को डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश मतदाता सूची 2024 में जोड़े गए सभी नए नाम भी सम्मिलित होंगे।

अपने गांव की वोटर लिस्ट कैसे देखें ऑनलाइन

उत्तर प्रदेश वोटर लिस्ट 2024

यूपी की जनता लोकसभा चुनाव 2024 में सभी 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव करने जा रही है। यूपी में लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए 15 करोड़ 29 लाख 24 हजार 62 मतदाता पंजीकृत हो चुके हैं। जिसमें से 8 करोड़ से अधिक पुरुष मतदाता  7 करोड़ से अधिक महिला मतदाता 7705 थर्ड जेंडर मतदाता भी शामिल है। लोकसभा चुनाव में तैयार की गई UP Voter List एवं संक्षिप्त पुननिरीक्षण के दौरान प्रदेश में लगभग 15 लाख 3000 नए मतदाता पहली बार लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसी प्रक्रिया के दौरान उत्तर प्रदेश में करीब 31 लाख 19 लाख से अधिक ऐसे मतदाता भी हटाए गए हैं जो फर्जी, डुप्लीकेट, मृत या स्थानांतरित हो चुके हैं। चलिए अब हम उत्तर प्रदेश मतदाता सूची (Uttar Pradesh Voter List 2024 Download) करने की प्रक्रिया में आगे बढ़ता है।

वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड कैसे करें

उत्तर प्रदेश मतदाता सूची 2024 ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें 

यूपी में लोकसभा आम चुनाव 2024 में 80 सीटों पर चुनाव होने जा रहे हैं। सभी नए एवं पुराने मतदाता जो वोटर लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते हैं तथा अपने जिला ग्राम पंचायत Voter List 2024 को ऑनलाइन डाउनलोड करना चाहते हैं वह नीचे दी गई प्रक्रिया को ध्यान पूर्वक फॉलो करें।

  • दिए गए ऑफिशल वेबसाइट लिंक पर क्लिक करें।
  • कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश (CEO Uttar Pradesh) वेबसाइट पर आप उत्तर प्रदेश की निर्वाचन सूची UP Voter List 2024 Download कर सकते हैं।
UP Voter List Download
  • ऑफिशल वेबसाइट पर दिखाई दे रहे Voter Service क्षेत्र में मतदाता सूची डाउनलोड (Electoral Roll PDF) पर क्लिक करें।
  • अपने जिला, विधानसभा क्षेत्र का चुनाव करें।
  • निचे स्क्रॉल करेंगे तो आपको मतदान केंद्र के अनुसार Voter List PDF Download  करने का विकल्प दिखाई देगा।
Uttar Pradesh Voter List Download
  • यहां से यूपी वोटर लिस्ट/ मतदाता सूची PDF डाउनलोड किया जा सकता है।

यूपी में Voter ID Card डाउनलोड कैसे करें।

जो मतदाता ऑनलाइन वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं वह मतदाता सेवा पोर्टल पर विजिट करें और नीचे दी गई प्रक्रिया फॉलो करें।

  • Voter ID Card Download करने के लिए Voter’s Services Portal पर विजिट करना होगा।
  • इस पोर्टल पर पहले अपना रजिस्ट्रेशन कर ले।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद EPIC Card डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना EPIC Card नंबर दर्ज करें अपने राज्य का चुनाव करें सर्च पर क्लिक करें।
  • यहां से आप अपना वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 हेल्पलाइन नंबर

भारतीय चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए टोल फ्री नंबर और शिकायत ईमेल आईडी आपको नीचे दी जा रही है इसके अतिरिक्त राज्य अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा भी नागरिकों को हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध करवाया जाता है

  • Toll-free number: 1950
  • 18001801950
  • डाक का पता : पीजीआरएस अनुभाग, भारत निर्वाचन आयोग, निर्वाचन सदन, अशोक रोड, नई दिल्ली 110001
  • Email ID  शिकायतें@eci.gov.in
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment