WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Sukanya Samriddhi Yojana Calculator 2024: सुकन्या समृद्धि कैलकुलेटर से लाभ गणना करें

भारत सरकार द्वारा बेटियों के लिए समय समय पर कई योजनाओ की शुरुआत की गई है। जिससे भारत की कोई भी बेटी अपना जीवन आसानी से व्यतीत कर सके। इसी सोच को ध्यान में रखते हुए हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजना के तहत सुकन्या समृद्धि योजना का शुभारंभ किया गया है। जनवरी 2015 में शुरू हुई इस योजना के तहत आप 250 रुपए से लेकर 1.5 लाख रूपए तक की राशि प्रतिवर्ष Deposit करवा सकते है। अगर आपने भी इस योजना ने निवेश किया है तो आप यह जरूर जानना चाहते होंगे कि कितना पैसा जमा करने पर कितनी राशि प्राप्त होती है। ये गणना Sukanya Samriddhi Yojana Calculator से की जाती है.

सरकार द्वारा आपके द्वारा निवेश की गई राशि के Return बारे में जानने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना कैलकुलेटर 2024 को Launch किया गया है। इस Sukanya Samriddhi Yojana Calculator के माध्यम से आपको कितनी राशि जमा करने पर कितना Return Amount मिलता है, इसकी पूरी जानकारी प्राप्त होती हैं। तो आइए और भी विस्तार से जानते है इस बारे में …

सुकन्या समृद्धि योजना क्या है? 

हमारे पाठक यह जरूर जानना चाहते है कि सुकन्या समृद्धि योजना क्या है? तो आपको बता दे कि अगर आपके घर में बेटी ने जन्म लिया है । तो आप सुकन्या समृद्धि योजना का पूरा लाभ उठा सकते है। क्योंकि ये एक small saving scheme और एक long term investment योजना है। जो कि आपकी बेटी के भविष्य को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में कामयाब रहेगी।  सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 10 वर्ष से कम आयु की बेटियों का Account उनके माता-पिता के नाम पर ही खुलता है।  इस योजना में आप प्रति वर्ष 250 रुपये से लेकर 1.50 लाख रुपये जमा करवा सकते है । जिससे आगे चलकर आपकी बेटी की आप पढ़ाई,शादी जैसी सभी जिम्मेदारियां पूरी कर सके। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Read Also:- इस महीने मिलेगा 8% ब्याज “सुकन्या समृद्धि योजना” खाता अभी खुलवाएं

सुकन्या समृद्धि योजना ब्याज दर क्या है? | Sukanya Samriddhi Yojana interest

अगर आप अपनी बेटी के लिए Sukanya Samriddhi Yojana में निवेश करना चाहते है तो सबसे पहले यह जान लीजिए कि सुकन्या समृद्धि योजना ब्याज दर क्या है? तो यहां हम आपको Sukanya Samriddhi Yojana interest के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके बारे में अधिकांश लोगो को जानकारी नही है। सुकन्या समृद्धि खाते की ब्याज दर के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि यह दूसरी सभी बचत योजनाओं की तुलना में अधिक ब्याज दर प्रदान करता है। इसलिए इस सरकारी बचत योजना से, कोई भी व्यक्ति निश्चित रूप से अपनी बेटी का भविष्य सुनिश्चित कर सकता है। आपको बता दे कि इस योजना में अभी भी Q3 वित्तीय वर्ष 2024 के अनुसार 7.6% की दर से ब्याज दिया जा रहा है। इसके साथ ही साथ सुकन्या समृद्धि योजना की धारा 80सी के तहत सालाना 1.5 लाख रु. तक टैक्स में छूट भी है। 

Read Also:- सुकन्या समृद्धि योजना में 1000 जमा करने पर कितना मिलेगा

सुकन्या समृद्धि योजना के लाभ की गणना 

जिन भी नागरिको ने अपनी बेटी के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश किया है , उन्हे हम सुकन्या समृद्धि योजना के लाभ की गणना के बारे में पूर्ण विस्तार से बताएंगे । सुकन्या समृद्धि योजना के लाभ की गणना सुकन्या समृद्धि योजना कैलकुलेटर Tool के माध्यम से की जाती है।  इसमें रिटर्न की गणना Automatically ही हो जाती है। इस योजना में ब्याज प्रतिवर्ष चक्रवृद्धि होता है, इसलिए सुकन्या समृद्धि योजना कैलकुलेटर इस पर विचार करता है। इस Tool में निवेशकों को  मासिक या वार्षिक निवेश की राशि, इसके बाद बेटी की उम्र और निवेश शुरू करने की तारीख दर्ज करनी होगी। फिर कैलकुलेटर परिपक्वता पर रिटर्न की गणना करने के लिए Automatically  अपना काम करेगा । वही सुकन्या समृद्धि योजना कैलकुलेटर, ब्याज की गणना के लिए चक्रवृद्धि ब्याज फ़ॉर्मूला का इस्तेमाल करता है। यह फ़ॉर्मूला नीचे table में दिया गया है। जो कि इस प्रकार निम्नलिखित हैं:

A = P(r/n+1) ^ nt इस फार्मूले में A का मतबल चक्रवृद्दि ब्याज है।P का मतलब मूलधन है।R का मतबल ब्याज दर है। N किसी दिए गए वर्ष में चक्रवृद्धि ब्याज की संख्या को दर्शाता है । T साल की संख्या दर्शाता है।

सुकन्या समृद्धि योजना कैलकुलेटर कैसे देखें 

अब आप सभी पाठक यह जानने के लिए बेहद उत्सुक होंगे कि सुकन्या समृद्धि योजना कैलकुलेटर कैसे देखें। तो आपको बता दे कि सुकन्या समृद्धि योजना कैलकुलेटर का उपयोग करना  बहुत आसान है। आपको इस calculator में कुछ बुनियादी विवरण दर्ज करने होते है। जैसे कि आप किस वर्ष निवेश शुरू करने की planning कर रहे हैं और वह राशि जो आप प्रति वित्तीय वर्ष निवेश करने की योजना बना रहे हैं। गणना के साथ आगे बढ़ने के लिए कैलकुलेटर स्वचालित रूप से प्रचलित ब्याज दर को मान लेगा।प्रचलित ब्याज दर 7.6% प्रति वर्ष है और आप इसे मैन्युअल रूप से नहीं change कर पाएंगे। कैलकुलेटर यह भी मान लेगा कि बच्ची की उम्र 10 साल से कम है। तो इस तरह सुकन्या समृद्धि योजना कैलकुलेटर कुछ इस प्रकार निम्लिखित  विवरण प्रदर्शित करेगा :

  • कुल निवेश
  • कुल अर्जित ब्याज
  • परिपक्वता का वर्ष
  • परिपक्वता के समय आपके निवेश का कुल मूल्य

सुकन्या समृद्धि कैलकुलेटर लाभ गणना

Suknya Samrdhi Yojana में जो भी आवेदन आपकी बेटी का खाता खुलवाता है उन्हें लाभ उक्त फॉर्मूले के अनुसार मिलता है. सुकन्या समृद्धि कैलकुलेटर लाभ गणना को हम एक उदाहरण से समझते है:-

हर महीने आप पैसे जमा करेंगे-1000 रुपए
1 साल में आपकी ओर से पैसे जमा हो जाएंगे-12000 रुपए
15 साल में, आपकी ओर से कुल जमा हो जाएंगे180000 रुपए
16 वें से 21वें वर्ष तक कुछ भी जमा नहीं होगा, ब्याज जुड़ता रहेगा।8% सालाना के हिसाब से शुरू से अंत तक कुल ब्याज बनेगा-359,449 रुपए
21 साल बाद कुल जमा+ब्याज को जोड़कर टोटल पैसा मिलेगा5, 39,449 रुपए
इस प्रकार सुकन्या समृद्धि योजना में कैलकुलेटर/ गणना की जाती है। इसी के साथ आप निचे दिए गए चार्ट को देख सकते है इस चार्ट में 21 वर्ष तक प्रतिवर्ष मिलने वाली राशि की गणना की गई है:-
Sukanya Samriddhi Yojana Calculator Check

महत्वपूर्ण लिंक्स देखें

2024 में सुकन्या समृद्धि योजना ब्याज दरसुकन्या समृध्दि योजना पोर्टल
सुकन्या समृद्धि योजना के नुकसान व लाभसुकन्या समृद्धि योजना के नियम
सुकन्या समृद्धि कैलकुलेटरसुकन्या समृद्धि की पात्रता चेक करें
सुकन्या समृद्धि योजना में 1000 जमा करने पर कितना मिलेगा
सुकन्या समृद्धि योजना 2024: SSY आवेदन फॉर्म, ब्याज दर, अकाउंट अभी खुलवाएं

FAQ’s Sukanya Samriddhi Yojana Calculator 2024

Q. सुकन्या समृद्धि योजना कैलकुलेटर क्या है?

Ans सुकन्या समृद्धि योजना कैलकुलेटर आपको इस योजना में निवेश करने की संपूर्ण जानकारी प्रदान करता है । इसके साथ ही आपको मिलने वाले रिटर्न की भी जानकारी देने में सहायता करेगा।

Q. सुकन्या समृद्धि योजना के लाभ की गणना का फॉर्मूला बताए?

Ans सुकन्या समृद्धि योजना के लाभ की गणना A = P(r/n+1) ^ nt इस फॉर्मूले से की जाती है.

Q. सुकन्या समृद्धि योजना में कितना ब्याज दर दिया जा रहा है?

Ans वित्तीय वर्ष 2024 के अनुसार सुकन्या समृद्धि योजना में 7.6% की दर से ब्याज दिया जा रहा है।

Leave a Comment