WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

गणतंत्र दिवस पर निबंध : 26 जनवरी 2024 पर 10 लाइन लिखिए | Republic Day Essay in Hindi

Republic Day essay in Hindi : 2024 में भारत अपना 75th गणतंत्र दिवस (Republic Day) उमंग और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. गणतंत्र दिवस भारत में प्रत्येक साल 26 जनवरी को मनाया जाता है’ क्योंकि इसी दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। यह भारत का राष्ट्रीय त्योहार है। इस दिन राष्ट्रीय अवकाश रहता हैं। इस दिन हमारे राष्ट्रपति इंडिया गेट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं. नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर एक भव्य परेड आयोजित की जाती है। यह दिन स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी संस्थानों में भी मनाया जाता है. ऐसे में यदि आप एक छात्र हैं और गणतंत्र दिवस पर निबंध लिखना चाहते हैं’ लेकिन आपको समझ में नहीं आ रहा है कि आप रिपब्लिक डे पर निबंध कैसे लिखेंगे तो आज के लेख में Republic Day essay in Hindi से जुड़ी जानकारी आपसे साझा करेंगे आर्टिकल पर बने रहे हैं-

Republic Day Essay in Hindi 2024

आर्टिकल का प्रकारगणतंत्र दिवस
आर्टिकल का नामगणतंत्र दिवस पर निबंध
साल कौन सा है2024
गणतंत्र दिवस कब मनाया जाएगा26 जनवरी को
कहां मनाया जाएगापूरे भारतवर्ष में
क्यों मनाया जाता हैभारत का संविधान लागू हुआ था
संविधान कब लागू हुआ था26 जनवरी 1950 को

26 जनवरी 2024 पर निबंध

भारतीय गणतंत्र दिवस पर यदि आप निबंध लेखन करना चाहते है तो आप निचे लिखे गए निबंध को उपयोग कर सकते है:-

प्रस्तावना

Republic Day भारत में प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अवकाश है। यह उस दिन की याद दिलाता है जब 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था.भारतीय संविधान को बनाने में भीमराव अंबेडकर की भूमिका महत्वपूर्ण रही थी उन्हें संविधान का जनक कहा जाता है.भारतीय संविधान को बनाने में 2 साल 9 महीने 18 दिन का समय लगा था.गणतंत्र दिवस पूरे भारत में बड़े उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया जाता है। मुख्य कार्यक्रम राष्ट्रीय राजधानी, नई दिल्ली में होता है, जहां भारत के राष्ट्रपति राजपथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं, जिसके बाद भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सैन्य ताकत और तकनीकी प्रगति का प्रदर्शन करने वाली एक भव्य परेड होती है.

Republic Day Essay in Hindi

गणतंत्र दिवस कब मनाया जाता है?

Republic Day प्रत्येक साल 26 जनवरी को मनाया जाता है.क्योंकि’ इसी दिन 26 जनवरी 1950 को भारत में संविधान को लागू किया गया था.तभी से 26 जनवरी भारत में रिपब्लिक डे के रूप में  मनाया जाता है।

गणतंत्र दिवस का सम्पूर्ण इतिहास 

26 जनवरी 1950 भारतीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन, भारत संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य बन गया। यह वह दिन था.जब भारत को पूर्ण स्वतंत्रता प्राप्त हुई, भले ही भारत 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हुआ, लेकिन 26 जनवरी 1950 को भारत पूरी दुनिया में एक लोकतांत्रिक देश के रूप में स्थापित हुआ था .तब से, पूरे भारत में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। 26 जनवरी के महत्व का एक और कारण है, इस दिन “भारत सरकार अधिनियम” को वापस ले लिया गया था और भारत का नवगठित संविधान लागू किया गया था.

29 अगस्त, 1947 को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर को संविधान सभा का प्रमुख नेता मानते हुए संविधान मसौदा समिति गठित करने का प्रस्ताव रखा गया.  संविधान पर हस्ताक्षर करने से पहले, कई विधानसभा बैठकें आयोजित की गईं.काफी बातचीत और कुछ बदलावों के बाद 24 जनवरी 1950 को 284 विधानसभा सदस्यों ने समझौते की दो हस्तलिखित प्रतियों पर हस्ताक्षर किए, एक अंग्रेजी में और एक हिंदी में।

भारत के संविधान पर अंततः हस्ताक्षर किए गए और 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया, जिसे गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है.इसके अलावा, भारतीय संसद का पहला सत्र भी इसी दिन आयोजित किया गया था। इसके अलावा, 26 Jan को भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद का शपथ ग्रहण  हुआ था।

26 जनवरी उत्सव कैसे मनाया जाता है?

भारत गणतंत्र दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय उत्सव का आयोजन करता है.नई दिल्ली में राजपथ देश की सबसे बड़ी गणतंत्र दिवस परेड और उत्सव की मेजबानी करता है.गणतंत्र दिवस की परेड देश के गौरव और समृद्ध विविधता को दर्शाती है.इसकी शुरुआत राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद होती है और लोग देश की सेवा करते हुए शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि देते हैं.गणतंत्र दिवस के बड़े समारोह को देखने के लिए देश भर से लोग राजपथ पर आते हैं.कठिन समय में साहस दिखाने वाले बच्चों और नागरिकों को भी पुरस्कार दिए जाते हैं.

वीर सैनिकों को परमवीर चक्र, अशोक चक्र और वीर चक्र दिया जाता है.स्कूलों, संस्थानों, सरकारी कार्यालयों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर विशेष उत्सव आयोजित किए जाते हैं.जिसमें छात्र बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं उनमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरष्कृत भी किया जाता है.लोग राष्ट्रगान गाकर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं। लोग स्वतंत्रता सेनानियों और नेताओं के योगदान को भी याद करते हैं जिन्होंने देश के आजादी में अपना अहम योगदान दिया था.

उपसंहार

गणतंत्र दिवस भारत के इतिहास की प्रमुख राष्ट्रीय घटनाओं में से एक है.भारत में गणतंत्र की स्थापना के लिए हमारे वीर महापुरुषों ने अपने प्राण निछावर किए थे.तभी जाकर भारत एक लोकतांत्रिक देश के रूप में विश्व पटल पर स्थापित हो पाया था. इसलिए हम सबको भारतीय गणतंत्र का सम्मान करना चाहिए और गणतंत्र दिवस के अवसर पर हम सभी को मिलकर उन सभी वीर सेनानियों और स्वतंत्रता महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित करनी चाहिए.जिन्होंने देश के आजादी के लिए बलिदान दिया था.

FAQ’s गणतंत्र दिवस पर निबंध 2024

Q. भारत का संविधान तैयार करने में कितना समय लगा?

उत्तर. भारत का संविधान तैयार करने में लगभग 2 वर्ष 11 महीने और 18 दिन का समय लगा।

Q.2 भारत 2024 में कौन सा गणतंत्र दिवस मनाएगा?

उत्तर. 2024 में भारत अपना 75 वा गणतंत्र दिवस मनाएगा.

Q.3 गणतंत्र दिवस पर परेड कितने बजे शुरू होती है?

उत्तर. गणतंत्र दिवस पर परेड सुबह 10:30 बजे शुरू होती है.

Q.4 गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज कौन फहराता है?

उत्तर. गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत के राष्ट्रपति राजपथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं।

Leave a Comment