WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

क्या आप जानते है राजस्थान में अब तक कितने मुख्यमंत्री बन चुके है : राजस्थान के सीएम सूची | Rajasthan CM List | 1949 से 2023 तक के सीएम

आप सभी यह बहुत अच्छे से जानते होंगे कि राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री की नियुक्ति होती है. मुख्यमंत्री राज्य सरकार का प्रमुख होता है . आपको बता दे कि मुख्यमंत्री का कार्यकाल निश्चित नहीं होता है और वह राज्यपाल की इच्छा पर इस पद पर पदस्थ होता है. हालाकि राज्यपाल उन्हें तब तक अपने पद से नही हटा सकते, जब तक उन्हें विधान सभा में बहुमत का समर्थन प्राप्त है. लेकिन, अगर वह विधानसभा का भरोसा खो देता है, तो उसे Resign देना होगा या राज्यपाल उसे खुद उस पद से हटा देंगे . तो आइए हम आपको इस Article के जरिए राजस्थान के सीएम सूची की बारे में जानकारी उपलब्ध करवाने जा रहे हैं. अगर आप कोई भी competition Fight कर रहे है तो यह Rajasthan Cm List आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगी.

इस वर्ष 2023 में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद केंद्रीय नेतृत्व ने भजन लाल शर्मा को मुख्यमत्री का दायत्व सौंपा है। इससे पहले कांग्रेस से अशोक गहलोत मुख्यमंत्री रह चुके है. इनका कार्यकाल 2018 से 2023 तक रहा।

राजस्थान में अब तक कितने मुख्यमंत्री बने 

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 164 के अनुसार राज्यपाल मुख्यमंत्री की नियुक्ति करता है. बता दे कि राज्यपाल राज्य सरकार का  एक नाममात्र कार्यकारी होता है.लेकिन मुख्यमंत्री सरकार का वास्तविक कार्यकारी होता है. भारत में 28 राज्य और 9 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन 9 केंद्र शासित प्रदेशों में से 2 की अपनी राज्य विधानसभाएं (दिल्ली और पुडुचेरी) हैं. इसलिए, भारत में  कुल 30 मुख्यमंत्री हैं। वही अगर बात करे राजस्थान में अब तक कितने मुख्यमंत्री बने है के विषय में , तो आपकी जानकारी के लिए बता दे कि 1949 से अब तक 13 लोग राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी की वसुंधरा राजे केवल एक राज्य की महिला मुख्यमंत्री रही थी. 

Rajasthan CM List

राजस्थान सीएम लिस्ट (Rajasthan CM List)

हमारे भारत देश में हर 5 साल में राज्य सरकार के चुनाव होते है . जिसे विधानसभा के रूप में पहचाना जाता है, राज्यपाल उस Party को invite करता है, जिसने सरकार बनाने के लिए चुनाव में सबसे अधिक सीटें हासिल की हैं। बहुमत संख्या के मानदंडों को पूरा करने पर वह पार्टी राज्य में सरकार बना सकती है. अगर किसी भी दल को बहुमत प्राप्त नहीं हुआ है, तो विभिन्न दलों का गठबंधन राज्य में सरकार बना सकता है. तो आइए हम आपको यहां राजस्थान सीएम लिस्ट  प्रस्तुत कर रहे है. अगर आप राजस्थान के नागरिक है तो आपका Rajasthan CM List के बारे में जानना बहुत आवश्यक है , तो यह सूची इस प्रकार निम्नलिखित है:

मुख्यमंत्रीकार्यकालदल
हीरालाल शास्त्री1949-1991कांग्रेस
सी एस वेंकटचार्य1951-1951कांग्रेस
जय नारायण व्यास1951-1952कांग्रेस
टीकाराम पालीवाल1952-1952कांग्रेस
जय नारायण व्यास1952-1954कांग्रेस
मोहनलाल सुखदिया1954-1957कांग्रेस
मोहनलाल सुखाड़िया1957-1962कांग्रेस
मोहनलाल सुखाड़िया1963-1967कांग्रेस
राष्ट्रपति शासन1967-1967
मोहनलाल सुखाड़िया 1967-1971कांग्रेस
बरकतुल्ला खान1971-1973कांग्रेस
हरिदेव जोशी1973-1977कांग्रेस 
राष्ट्रपति शासन1977-1977
भैरों सिंह शेखावत1977-1980बीजेपी
जगन्नाथ पहाड़िया1980-1981काग्रेस 
शिवचरण माथुर1981-1985कांग्रेस
हीरालाल देवपुरा1985-1985कांग्रेस
हरिदेव जोशी1985-1988कांग्रेस
शिव चरण माथुर1988-1989कांग्रेस

Rajasthan Ke CM ki List 2024

हरिदेव जोशी1989-1990कांग्रेस
भैरों सिंह शेखावत1990-1992बीजेपी
राष्ट्रपति शासन1992-1993
भैरों सिंह शेखावत1993-1998बीजेपी 
अशोक गहलोत1998-2003कांग्रेस
वसुंधरा राजे सिंधिया2003-2008बीजेपी
अशोक गहलोत2008-2013कांग्रेस
वसुंधरा राजे सिंधिया2013-2018कांग्रेस
अशोक गहलोत2018-2023कांग्रेस
भजन लाल शर्मा 2023 —बीजेपी

राजस्थान में अधिक समय तक रहे मुख्यमंत्री

हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के चलते राजस्थान के मुख्यमंत्री के चयन को लेकर गंभीर चर्चा चल रही है .अब देखना यह है कि कौन इस बार राजस्थान राज्य की बागडोर अपने हाथ में लेता है . तो आइए हम आपको बताते है राजस्थान में अधिक समय तक रहे मुख्यमंत्री के बारे में . वैसे अधिकांश पाठको ने राजस्थान में अधिक समय तक रहने वाले मुख्यमंत्री के बारे में जानने की इच्छा जताई है . तो खास उनके लिए हम आपको बता दे कि मोहन लाल सुखाड़िया सबसे लंबे समय तक राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे थे। आपको बता दे कि उन्होने लगभग 17 वर्षों तक सबसे अधिक समय तक राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया है।

उन्हें “आधुनिक राजस्थान का निर्माता” भी कहा जाता है। उन्होंने 1954 से 1971 तक राजस्थान के मुख्यमंत्री के पद पर कार्य किया है.इसके बाद में उन्होंने कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के राज्यपाल के रूप में भी कार्य किया। वही इसके बाद वर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने कुल कार्यकाल का 15 वां साल पूरा कर रहे हैं.

राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी का जीवन परिचय

राजस्थान में कम समय के लिए रहे मुख्यमंत्री 

वही अगर बात करे राजस्थान में कम समय के लिए रहे मुख्यमंत्री के बारे में, तो आपकी जानकारी के लिए बता दे कि राजस्थान में कम समय के लिए सी एस वेंकटाचार्य रहे है. जिनका कार्यकाल 6 जनवरी 1951 से 25 अप्रैल 1951 तक रहा है .राजस्थान के दूसरे मनोनीत सी एस वेंकटाचार्य मुख्यमंत्री रहे है.सीएम वेंकटाचार IAS अधिकारी थे. जोधपुर को भारत का हिस्सा बनाने में उनकी अहम भूमिका थी. बाद में वो राजस्थान के दूसरे मुख्यमंत्री बने. इस पद पर वो 110 दिन तक रहे. बाद में उनको कनाडा का हाई कमिश्नर बनाया गया. 

FAQ’s Rajasthan CM List 2024

Q. राजस्थान में अधिक समय तक मुख्यमंत्री रहे?

Ans मोहन लाल सुखाड़िया (17 वर्षो तक)

Q. राजस्थान में कम समय के लिए मुख्यमंत्री रहे?

Ans. राजस्थान में कम समय के लिए सी एस वेंकटाचार्य रहे है. जिनका कार्यकाल 6 जनवरी 1951 से 25 अप्रैल 1951 तक रहा है .

Q. राजस्थान में अब तक कितने मुख्यमंत्री बने?

Ans. 1949 से अब तक 13 लोग राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे हैं. 

Leave a Comment