WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भौतिक पेंशन सत्यापन: बिना बायोमेट्रिक बिना OTP के कैसे करें पेंशन सत्यापन

जैसा की आप जानते है SSP योजना के लाभार्थी को प्रतिवर्ष Pension Satyapan करवाना आवश्यक है। पेंशन सत्यापन की प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पेंशन का लाभ सही व्यक्ति को मिल रहा है। ताकि किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या गलत भुगतान को रोका जा सके। इस लेख में आप जानेंगे की पेंशन सत्यापन कैसे करते है? भौतिक पेंशन सत्यापन कैसे करें? Pension Verification किन- किन माध्यम से किया जा सकता है। निम्नलिखित कारणों से पेंशन सत्यापन आवश्यक होता है:

ये भी पढ़ें:- नाम से PPO नंबर कैसे चेक करें

प्रति वर्ष पेंशन सत्यापन की आवश्यकता क्यों रहती हैं. 

  1. पेंशन सत्यापन के माध्यम से यह सुनिश्चित होता है कि पेंशन केवल उन्हीं लोगों को मिल रही है जो इसके वास्तविक हकदार और उचित पात्र हैं। इससे मृतकों के नाम पर फर्जी पेंशन लेने की घटनाओं को रोका जा सकता है।
  2. पेंशन सत्यापन प्रक्रिया से फर्जी दस्तावेजों या गलत जानकारी देकर पेंशन प्राप्त करने वालों की पहचान कर रोकने में मदद मिलती है। जिससे सरकारी धन की बर्बादी रोकी जा सकती है।
  3. Pension Varifaction वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता आती है और सरकारी रिकॉर्ड्स को अपडेट रखा जा सकता है। और समय समय पर पेंशन लाभार्थियों की गणना करने में आसानी होती है। 
  4. पेंशन सत्यापन से प्रशासनिक कार्यों में सुधार के साथ सरकारी योजनाओं का बेहतर संचालन सुनिश्चित किया जा सकता है।

ये भी देखें सकते है:- राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन सत्यापन

पेंशन सत्यापन के लिए आवश्यक दस्तावेज

Pension Satyapan के लिए लाभार्थी को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है:

  1. आधार कार्ड: पहचान और पते का सत्यापन करने के लिए आधार कार्ड आवश्यक है।
  2. पेंशन प्रमाण पत्र: यह दस्तावेज (PPO) लाभार्थी की पेंशन की स्थिति और राशि को दर्शाता है।
  3. बैंक पासबुक: बैंक खाते की जानकारी और पासबुक की प्रति, जिससे पेंशन की राशि सीधे बैंक खाते में स्थानांतरित की जा सके।
  4. पासपोर्ट साइज फोटो: हाल की पासपोर्ट साइज फोटो पहचान प्रमाण के लिए।
  5. वर्तमान पता प्रमाण पत्र: पते की पुष्टि के लिए बिजली का बिल, पानी का बिल या राशन कार्ड की प्रति।
  6. जीवित प्रमाण पत्र: यह दस्तावेज यह पुष्टि करता है कि लाभार्थी जीवित है और पेंशन के लिए पात्र है। यह आमतौर पर तहसीलदार या स्थानीय सरकारी अधिकारी द्वारा जारी किया जाता है।

पेंशन सत्यापन के माध्यम

पेंशन सत्यापन को निम्नलिखित माध्यमों से करवाया जा सकता है:

  1. ऑनलाइन पोर्टल: अधिकांश सरकारी योजनाओं के लिए ऑनलाइन पोर्टल होते हैं जहां लाभार्थी लॉग इन करके अपनी जानकारी अपडेट कर सकते हैं और आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं। यह प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक होती है।
  2. बायोमेट्रिक सत्यापन: आधार कार्ड से जुड़े बायोमेट्रिक डिवाइस का उपयोग करके लाभार्थी सत्यापन कर सकते हैं।
  3. आधार कार्ड OTP सत्यापन: पेंशन लाभार्थी आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP सत्यापन के माध्यम से पेंशन वेरिफिकेशन कर सकते है।

ये भी उपयोगी लेख है:- राजस्थान जन सूचना पोर्टल पर पेंशन कैसे चेक करें 

राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन में भौतिक सत्यापन कैसे करें। 

काफी दिनों से पेंशन विभाग को पेंशन लाभार्थियों को शिकायते मिल रही थी कि कुछ वृद्ध महिला पुरुष के अँगुलियों के निशान नहीं आ रहे थे। जिससे बायोमेट्रिक डिवाइस पर पेंशन सत्यापन नहीं हो पा रहा था। दूसरी समस्या ये थी कि आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP नहीं आ रहे है। इन सभी समस्या को देखते हुए। विभाग द्वारा भौतिक पेंशन सत्यापन प्रक्रिया को शुरू किया गया है। 

पेंशन विभाग से संबंधित स्वीकृतिकर्ता अधिकारी कार्यालय में स्वयं लाभार्थी को दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारी विभाग के निदेशक एवं विशिष्ट सचिव की ओर जारी आदेश के मुताबिक PPO, जनाधार, आधार कार्ड आदि आवश्यक दस्तावेज की जांच करके अधिकारी पेंशन सत्यापन कर सकेंगे और अधिकारी के मोबाइल पर OTP आएगा। जिसके माध्यम से पेंशनर का वार्षिक सत्यापन किया जा सकेगा। 

पेंशन अधिकारी एक घोषणा जारी करेंगे की उनकी उपस्थ्ति में अमुक पेंशन लाभार्थी का उनके सामने पेंशन सत्यापन किया गया है। इसके बाद भौतिक सत्यापन मानते हुए पात्र लाभार्थी की पेंशन जारी रहेगी।    

Leave a Comment