WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

NFSA List UP 2024 | NFSA पात्रता सूची यूपी ऑनलाइन देखें

उत्तर प्रदेश राज्य के वह नागरिक जो कि आर्थिक रूप से कमजोर है या यूं कहे कि निम्न वर्गों के लिए यूपी सरकार ने राशन कार्ड की व्यवस्था जारी की है। जिसके तहत खाद्य विभाग द्वारा निम्न वर्ग के लोगो को चीनी, चावल ,दाल और गेहूं उचित व कम मूल्य में उपलब्ध करवाए जाते है। आपको बता दे कि NFSA (National Food Security Act) के माध्यम से बनने वाले Ration Card में जिन लोगो का नाम शामिल है उन्हे बहुत लाभ मिलता है।अगर आपने भी हाल ही में राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है और आप जानना चाहते है कि आपका नाम  NFSA List UP 2024 मे है या नहीं । या कैसे आप NFSA यूपी की पात्रता सूची में अपना नाम देख सकते है? इन सभी सवालों के जवाब हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे।

साथ ही साथ यह भी बताएंगे कि किस तरह आप घर बैठे ही यूपी NFSA सूची 2024 में अपना नाम आसानी से ख़ोज सकते है । इसके अतिरिक्त एन.एफ.एस.ए की पात्रता सूची, NFSA पात्रता,आवश्यक दस्तावेज ,एन.एफ.एस.ए की पात्रता सूची UP जैसे कई विषयों पर भी आपको जानकारी उपलब्ध करवाएंगे। तो आइए बताते है इस बारे में आपको विस्तार से….

Also Read:- राशन कार्ड नाम लिस्ट UP 2024

NFSA List UP 2024 | एन.एफ.एस.ए की पात्रता सूची UP

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि उत्तर प्रदेश राज्य के खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा तीन प्रकार के राशन कार्ड APL, BPL, और AAY जारी किए जाते हैं। वही अगर बात करे उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के राशन कार्ड के आंकड़ों के बारे में , तो यूपी राशन कार्ड की कुल संख्या 3.60 करोड़ तथा कुल लाभार्थी 15.04 करोड़ है। जिनमे पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड की कुल संख्या 31943105 है और कुल लाभार्थी की संख्या 137065501 है। वही अन्त्योदय राशन कार्ड की कुल संख्या 4091283 है तथा इसके लाभार्थी की  कुल संख्या 13304547 है ।

अब हम इस आर्टिकल में यह जानेंगे कि यूपी एनएफएसए की पात्रता सूची में नाम कैसे खोजें? अधिकांश लोगो को इसकी जानकारी नहीं होने के कारण वे कार्यालय के चक्कर काटते रह जाते है। जिसके कारण वे New Ration Card List UP में उनका नाम आया है या नहीं, अथवा इसमें पात्रता मिली है या नहीं ,जैसी परेशानियों को लेकर झूंझते रह जाते है । तो ऐसे नागरिकों को अब किसी ऑफिस के चक्कर काटने या परेशान होने की कोई जरूरत नहीं। क्योंकि अब आप घर बैठे ही अपने mobile या laptop के माध्यम से NFSA की पात्रता सूची को check कर सकते है। अब आप सोच रहे होंगे कि वो कैसे ? तो इस आर्टिकल में हम आपको इन सारी बातों का जवाब बहुत ही सरल और सटीक भाषा में उपलब्ध करवाने वाले है जिससे आप इसे आसानी से समझ पाएंगे ।

NFSA List UP 2024

आर्टिकल Name एनएफएसए की पात्रता सूची UP 
विभागखाद्य एवं रसद विभाग 
राज्यउत्तर प्रदेश 
प्रक्रिया का माध्यमOnline 
Official website https://fcs.up.gov.in
Helpline number 1967, 1800-180-0150 
पात्रताउत्तर प्रदेश नागरिक

NFSA लाभार्थी की पात्रता

अगर आप उत्तर प्रदेश राज्य के नागरिक है और आपने अभी तक NFSA पात्रता सूची में अपना नाम check नही किया है . तो इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक पढ़े। इसमें बताई गई प्रक्रिया को step By step follow करके NFSA पात्रता से जुड़ी सारी जानकारियां अब घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है । जी हां अब आपको इसके लिए कई जाने की जरूरत नहीं है । इसके लिए आप हमारे द्वारा इस आर्टिकल में नीचे दी गई process को follow करे।

आवश्यक दस्तावेज

उत्तर-प्रदेश राज्य के नागरिकों को राशन कार्ड बनवाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण आवश्यक दस्तावेज का होना बहुत जरूरी है । इस आर्टिकल में हम आपको उत्तर प्रदेश राशन कार्ड आवेदन की पात्रता के जरूरी दस्तावेज के बारे में बता रहे है जिसके माध्यम से आप आसानी से राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है। तो आइए बताते है आपको ….

  • राशन कार्ड apply करने के लिए नागरिक यूपी के ही स्थाई निवासी होना आवश्यक है।
  • राशन कार्ड आवेदन हेतु आवेदक के पास सभी महत्त्वपूर्ण दस्तावेज जैसे आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड होने आवश्यक है।
  • अगर आवेदक व्यक्ति या उनके परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी करते हैं, तो वह इसकी पात्रता के अधिकारी नही होंगे।
  • आवेदनकर्ता की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी आवश्यक है।
  • BPL Ration Card बनवाने हेतु आवेदक परिवार गरीबी रेखा से नीचे यानी निम्न वर्ग वाले होने चाहिए।
  • इसके अतिरिक्त निवास प्रमाण पत्र ,पत्र व्यवहार का पता, आय प्रमाण पत्र ,मोबाइल नंबर,परिवार के सदस्यों का आधारकार्ड, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ।

एनएफएसए की पात्रता सूची UP

NFSA List UP 2024 में नाम देखने के लिए आपको सबसे पहले NFSA की official website पर जाना होगा । इस पूरी प्रक्रिया को समझने के लिए आप नीचे दी गई स्टेप्स को follow करे।

  • NFSA की पात्रता सूची UP में नाम देखने के लिए आप खाद्य एवं रसद विभाग की वेबसाइट https://fcs.up.gov.in पर क्लिक करे।
  • एनएफएसए की ऑफिसियल वेबसाइट खुल जाने के बाद स्क्रीन पर आपको अलग – अलग कई options दिखाई देंगे।
  • इस होम पेज पर “महत्वपूर्ण जन उपयोगी सेवाएं ” ऑप्शन के अंर्तगत आपको” एन. एफ. एस. ए. की पात्रता सूची में खोजें” दिखाई देगा । आप इस लिंक को click करे।
  • जैसे ही राशन कार्ड की पात्रता सूची लिंक पर क्लिक करते है तो आपके सामने राशन कार्ड संख्या से व राशन कार्ड अन्य विवरण से खोजने का विकल्प दिखाई देगा।
  • यदि आपके पास राशन कार्ड नंबर है है आप पहले विकल्प का चुनाव कर सकते है। हम बिना Ration Card Number के NFSA पात्रता सूची देखने की प्रक्रिया बता रहे है।
  • राशन कार्ड अन्य विवरण से विकल्प का चुनाव करें।
  • जिला, क्षेत्र, विकास खंड, कार्ड का प्रकार, मुखिया का नाम, दर्ज करें। कॅप्टचा कोड भरे
  • खोजें पर क्लिक करें।
  • आपके सनमे सभी कार्ड धारको की लिस्ट दिखाई देगी।
  • अपने नाम का चुनाव करें और View पर क्लिक करें।
  • यहाँ पर आप NFSA की पात्रता सूची UP ऑनलाइन देख सकते है।

हम आशा करते है कि हमारे द्वारा इस आर्टिकल के माध्यम से दी गई राशन कार्ड NFSA List UP 2024 से संबंधित जानकारी से आपको सहायता मिली होगी। अगर आप इस आर्टिकल से जुड़ी कोई भी राय देना चाहते है तो आप हमे नीचे दिए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बता सकते है।

-: महत्वपूर्ण लिंक्स :-
ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची UP 2024NFSA List UP 2024
राशन कार्ड नाम लिस्ट UP 2024 में अपना नाम कैसे देखेंवन नेशन वन राशन कार्ड कैसे बनेगा

Leave a Comment