WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जून-जुलाई तिमाही यूपी पेंशन लिस्ट जारी: New Pension List UP 2023-24

उत्तर प्रदेश में सामाजिक पेंशन योजना गरीब और जरूरतमंद वर्गों के लिए एक महत्वपूर्ण सहायता योजना है। यह योजना राज्य सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की सामाजिक पेंशन योजनाओं (SSP Yojana UP) के माध्यम से समाज के कमजोर वर्गों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है। यह योजना मुख्य रूप से वृद्धावस्था, विधवा, और विकलांग व कुष्ठ रोग से पीड़ित व्यक्तियों को कवर करती है। इस लेख में हम इन योजनाओं की विस्तार से जानकारी देंगे और साथ ही New Pension List UP 2023-24 तक की नवीनतम जानकारी भी शामिल करेंगे। 

ये भी पढ़ें:- पेंशन सत्यापन कैसे करें

सामाजिक पेंशन योजनाओं का परिचय

उत्तर प्रदेश सामाजिक पेंशन योजनाओं की समीक्षा के तौर पर वर्तमान में 55.68 लाख वृद्धजनों, 33.54 लाख निराश्रित (विधवा) महिलाओं, और 10.40 लाख दिव्यांगजनों को हर माह ₹1000 की धनराशि पेंशन के रूप में सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जा रही है। इसी के साथ 11,551 कुष्ठ पीड़ितों को मासिक ₹3000 की पेंशन उपलब्ध कराई जा रही है। 

ये भी पढ़ें:- यूपी निराश्रित महिला पेंशन लिस्ट | विधवा पेंशन सूची देखें

New Pension List UP 2023-24

यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्तमान में पेंशन लाभार्थियों का नियमानुसार वार्षिक पेंशन सत्यापन कराते हुए, इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही की किश्त 30 जून तक उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर पात्र व्यक्ति को पेंशन योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए और जो उचित पात्र परिवार SSP Pension Yojana से वंचित है इसके लिए नए लाभार्थियों को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाकर लोगों को लाभान्वित करना चाहिए। 

नवीनतम जानकारी (जून 2024)

उत्तर प्रदेश सरकार ने घोषणा की है कि सामाजिक पेंशन की तिमाही पेंशन 30 जून 2024 तक लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा कर दी जाएगी। यह कदम लाभार्थियों को समय पर सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से उठाया गया है। सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि पेंशन की राशि समय पर और सीधे लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित हो, जिससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या देरी न हो।

ये भी उपयोगी है:- ग्राम पंचायत पेंशन लिस्ट उत्तर

यूपी सामाजिक पेंशन के मुख्य बिंदु 

  1. वृद्धावस्था पेंशन योजना:
    • इस योजना के तहत, 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वृद्ध व्यक्तियों को मासिक वित्तीय सहायता दी जाती है। इस योजना का उद्देश्य वृद्ध व्यक्तियों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है ताकि वे अपने जीवन यापन में आत्मनिर्भर बन सकें।
  2. विधवा पेंशन योजना:
    • यह योजना उन महिलाओं के लिए है जिन्होंने अपने पति को खो दिया है और उनके पास आजीविका का कोई स्थायी साधन नहीं है। विधवा पेंशन योजना के तहत, पात्र विधवाओं को मासिक पेंशन प्रदान की जाती है।
  3. विकलांग पेंशन योजना:
    • इस योजना के तहत, विकलांग व्यक्तियों को आर्थिक सहायता दी जाती है। विकलांगता प्रमाण पत्र रखने वाले और 40% या उससे अधिक विकलांगता वाले व्यक्ति इस योजना के पात्र होते हैं।

पेंशन की राशि

वर्तमान में, उत्तर प्रदेश में सामाजिक पेंशन योजनाओं के तहत दी जाने वाली राशि निम्नलिखित है:

  • वृद्धावस्था पेंशन: ₹1000 प्रति माह
  • विधवा पेंशन: ₹1000 प्रति माह
  • विकलांग पेंशन: ₹1000 प्रति माह
  • कुष्ठ रोगी पेंशन ₹3000 प्रति माह

पेंशन के लिए पात्रता

पेंशन योजनाओं के तहत लाभ पाने के लिए निम्नलिखित पात्रता मापदंडों का पालन करना आवश्यक है:

  • लाभार्थी उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
  • आवश्यक आयु सीमा (वृद्धावस्था पेंशन के लिए) और प्रमाण पत्र (विकलांग पेंशन के लिए) प्रस्तुत करना होगा।
  • विधवा पेंशन के लिए महिला के पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र आवश्यक है।

यूपी पेंशन आवेदन प्रक्रिया

पेंशन योजनाओं के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होता है:

  1. ऑनलाइन आवेदन: उत्तर प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  2. आवश्यक दस्तावेज़: आवेदन के साथ आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, आय प्रमाण पत्र, और अन्य आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करने होते हैं।
  3. सत्यापन: आवेदन के बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा आवेदन की जांच और सत्यापन किया जाता है।
  4. पेंशन स्वीकृति: सत्यापन के बाद, पेंशन स्वीकृत होने पर लाभार्थी के बैंक खाते में पेंशन की राशि जमा की जाती है।

UP New Pension List कैसे चेक करें 

SSP New Pension List Online देखने के लिए निचे दी गई प्रक्रिया फॉलो करें। 

  • सबसे पहले, उत्तर प्रदेश सरकार की सामाजिक कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। sspy-up.gov.in पर विजिट करें 
  • वेबसाइट पर जाने के बाद, आपको विभिन्न पेंशन योजनाओं के विकल्प दिखाई देंगे। आप जिस पेंशन योजना की सूची चेक करना चाहते हैं, उसे चुनें जैसे कि वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, या विकलांग पेंशन।
  • पेंशन योजना का चयन करने के बाद, आपको संबंधित योजना के लिए ‘लाभार्थी सूची’ या ‘पेंशन सूची’ का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको आवश्यक विवरण भरने होंगे जैसे कि जिला, तहसील, ग्राम पंचायत, आदि। सही जानकारी भरने के बाद ‘रिपोर्ट देखें’ या ‘लिस्ट देखें’ पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने चयनित क्षेत्र की लाभार्थी सूची आ जाएगी। इसमें आप अपना नाम या संबंधित व्यक्ति का नाम ढूंढ सकते हैं।

यूपी पेंशन लिस्ट ऑफलाइन कैसे पता करें 

  • अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र (CSC) पर जाकर नई पेंशन सूची की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जनसेवा केंद्र पर आपको आवश्यक जानकारी देने पर पेंशन सूची की जांच की जाएगी।
  • अपने जिले के सामाजिक कल्याण विभाग के कार्यालय में जाकर पेंशन सूची की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वहाँ के अधिकारी आपकी मदद करेंगे।
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने नागरिकों की सहायता के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। आप इस 0522-3538700, 18004190001 हेल्पलाइन पर कॉल करके भी पेंशन सूची की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment