WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मध्यप्रदेश में अब तक कितने मुख्यमंत्री बने है: MP CM Ki List 2024

एमपी के मुख्यमंत्रियों की सूची:- भारतीय संविधान के अनुसार, रोजमर्रा के प्रशासन में, मुख्यमंत्री को मंत्रिपरिषद द्वारा सहायता प्रदान की जाती है. जिसमें कैबिनेट मंत्री, उप मंत्री और अन्य वभागीय मंत्री शामिल होते हैं। वही मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा की जाती है और शपथ दिलाई जाती है। भारत में कुल 28 राज्य और 9 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन 9 केंद्र शासित प्रदेशों में से 2 की अपनी राज्य विधानसभाएं (दिल्ली और पुडुचेरी) हैं। इसलिए, भारत में 30 मुख्यमंत्री हैं। मध्यप्रदेश में हो चुके विधानसभा के चुनाव में काफी विचार विमर्श के बाद अब  Dr. मोहन यादव को मुख्यमंत्री के रूप में चुन लिया गया है.

Dr. Mohan Yadav ने इस पद को प्राप्त करने के लिए 41 वर्ष तक संघर्ष किया है. जिसके परिणामस्वरूप आज मोहन यादव जी ने मध्य प्रदेश की बागडोर संभाली है. तो इस आर्टिकल के ज़रिए हम आपको एमपी सीएम की लिस्ट के बारे में जानकारी उपलब्ध करवा रहे है , MP CM Ki List देखने के लिए आप इस Article को अंत तक जरूर पढ़े …

ये भी देखें:- एमपी मुख्यमंत्री मोहन लाल यादव से संपर्क कैसे करें

मध्य प्रदेश में अब तक कितने मुख्यमंत्री बने 

हमारे भारत देश में राज्य की सरकार का चुनाव करने के लिए हर पांच साल में चुनाव होते है. वही बात करे विधानसभा चुनाव की तो आपको बता दे कि राज्यपाल उस पार्टी को आमंत्रित करता है, जिसने सरकार बनाने के लिए चुनाव में सबसे अधिक सीटें हासिल की हैं। बहुमत संख्या के मानदंडों को पूरा करने पर, वह पार्टी राज्य में सरकार बना सकती है. अगर किसी भी दल को बहुमत प्राप्त नहीं हुआ है, तो विभिन्न दलों का गठबंधन कर राज्य में सरकार बना सकता है .अधिकांश पाठको ने हमसे यह जाहिर किया कि वह यह जानना चाहते है कि मध्य प्रदेश में अब तक कितने मुख्यमंत्री बने . तो आपकी जानकारी के लिए बता दे कि मध्य प्रदेश में राज्य के गठन के बाद 1956 से लेकर अब तक 19 मुख्यमंत्रियों ने राज किया है।

इनमे से कुछ मुख्यमंत्री ऐसे भी रहे है ,जिनकी सरकार ने बहुत समय तक प्रदेश में राज्य किया है . इनमे शिवराज सिंह चौहान, दिग्विजय सिंह, सुंदर लाल पटवा ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने मध्य प्रदेश में सबसे लंबे समय तक राज किया है. वहीं बात करे शिवराज सिंह चौहान की तो इन्होंने इन तीनों में सबसे लंबे समय तक अपनी सरकार चलाई  है.

MP CM Ki List

एमपी के मुख्यमंत्रियों की सूची | मध्य प्रदेश सीएम लिस्ट | Madhya Pradesh CM List

अब हम आपको इस Article के जरिए मध्य प्रदेश सीएम लिस्ट उपलब्ध करवाने जा रहे हैं. अगर आप कोई भी Exame Fight कर रहे है तो आपके लिए यह Madhya Pradesh CM List बहुत ही लाभदायक रहेगी . तो मध्य प्रदेश सीएम लिस्ट कुछ इस प्रकार निम्नलिखित है:

मध्य प्रदेश सीएम लिस्टकार्यकाल
रविशंकर शुक्ल1956 –1956   कांग्रेस
भगवत राव मंडलोई1957 –1957   कांग्रेस
कैलाश नाथ काटजू1957 –1962   कांग्रेस
भगवत राव मंडलोई1962 –1963   कांग्रेस
द्वारका प्रसाद मिश्रा1963 –1967   कांग्रेस
गोविंद नारायण सिंह1967 – 1969  संयुक्त
राजा नरेशचन्द्र सिंह1969 –1969   कांग्रेस
श्यामाचरण शुक्ल1969 –1972   कांग्रेस
प्रकाश चन्द्र सेठी1972 –1975   कांग्रेस
श्यामाचरण शुक्ल        1975 –1977   कांग्रेस
राष्ट्रपति शासन1977 – 1977                                               
कैलाश चन्द्र जोशी1977 –1978   जनता पार्टी
वीरेन्द्र कुमार सकलेचा1978 –1980   जनता पार्टी
सुंदरलाल पटवा1980 –1980   जनता पार्टी
राष्ट्रपति शासन1980 – 1980
अर्जुन सिंह1980 –1985   कांग्रेस
मोतीलाल बोरा1985 –1988   कांग्रेस
अर्जुन सिंह1988 – 1989 कांग्रेस
मोतीलाल बोरा1989 – 1989   कांग्रेस

MP CM Ki List

श्यामाचरण शुक्ल1989–1990   कांग्रेस
सुंदरलाल पटवा1990–1992  भाजपा
राष्ट्रपति शासन1992 – 1993
दिग्विजय सिंह1993 – 2003  कांग्रेस
उमा भारती2003–2004  भाजपा
बाबूलाल गौर2004–2005  भाजपा
शिवराज सिंह चौहान2005 – 2023 भाजपा

मध्य प्रदेश में अधिक समय तक रहे मुख्यमंत्री

अब आप सभी यह जरूर जानना चाहते होंगे कि मध्य प्रदेश में अधिक समय तक रहे मुख्यमंत्री. तो आपकी जानकारी के लिए बता दे कि शिवराज सिंह चौहान एक ऐसे व्यक्ति है जो मध्य प्रदेश में अधिक समय तक मुख्यमंत्री रहे है. इन्होंने अपने कार्यकाल में बहुत ही बेहतरीन कार्य किए है , इसीलिए यह मध्य प्रदेश में सबसे विश्वसनीय और लोकप्रिय नेता बने . वही आपको बता दे कि शिवराज सिंह चौहान 12वीं विधानसभा में पहली बार 29 नवंबर 2005 को मुख्यमंत्री पद पर पदस्थ हुए .

इसके बाद 2008 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपनी दूसरी जीत हासिल की और दोबारा मुख्यमंत्री निर्वाचित हुए। वही 5 साल तक का कार्यकाल पूरा करने के बाद 2013 में फिर से एक बार विधानसभा चुनाव में बीजेपी जीती और जिसके चलते इस बार भी शिवराज के सर पर  मुख्यमंत्री के पद का ताज सजा .तो इस तरह लगातार तीन बार मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का खिताब शिवराज सिंह चौहान जी को जाता है.

मध्य प्रदेश में कम समय के लिए रहे मुख्यमंत्री 

वही अगर बात करे मध्य प्रदेश में कम समय के लिए रहे मुख्यमंत्री के बारे में तो आपको बता दे कि मध्यप्रदेश की राजनीति में कुछ चेहरे ऐसे भी सामने आए हैं, जिन्हें सीएम की कुर्सी पर ज्यादा लंबे समय तक बैठने का मौका नहीं मिल पाया. राजा नरेशचंद्र सिंह तो केवल 12 दिन ही सीएम की कुर्सी पर बैठ सके. वहीं भगवंतराव मंडलोई 21 दिन तक सीएम रहे. मध्यप्रदेश के पहले मुख्यमंत्री रविशंकर शुक्‍ल सिर्फ 60 दिन के लिए मुख्यमंत्री रहे थे .

लेकिन  इनमे से एक नाम ऐसा भी है , जिसने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल के समय काफी सुर्खियों बटोरी थी.  उनका नाम है अर्जुन सिंह. बता दे कि अर्जुन सिंह सिर्फ एक दिन के लिए मध्यप्रदेश के CM बन चुके हैं. वैसे ऐसा नहीं है कि वह सिर्फ एक ही दिन के लिए ही CM रहे है. बल्कि इससे पहले वह मप्र में पूरे 5 साल तक सीएम पद पर रह चुके थे.

FAQ’s एमपी के मुख्यमंत्रियों की सूची

Q.मध्य प्रदेश में कम समय के लिए मुख्यमंत्री कौन रहे?

Ans राजा नरेशचंद्र सिंह 12 दिन ही सीएम की कुर्सी पर बैठ सके.

Q. मध्य प्रदेश में अधिक समय तक मुख्यमंत्री कौन रहे?

Ans शिवराज सिंह चौहान ( 2005-2023)

Q. मध्य प्रदेश में अब तक कितने मुख्यमंत्री बने है?

Ans मध्य प्रदेश में राज्य के गठन के बाद 1956 से लेकर अब तक 19 मुख्यमंत्रियों ने राज किया है.

Leave a Comment