Online Service in Hindi

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Jharkhand Mukhyamantri Maiyan Samman Yojana 2024 Online Apply कैसे करें जानें पूरी प्रक्रिया 

Jharkhand Mukhyamantri Maiyan Samman Yojana 2024: झारखंड राज्य सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए, राज्य सरकार ने Mukhyamantri Maiyan Samman Yojana की शुरुआत की है, जो राज्य की महिलाओं के लिए आर्थिक सशक्तिकरण का एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के तहत, 21 से 50 वर्ष की आयु वर्ग की झारखंड की महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

आज हम आपको इस लेख में Jharkhand Mukhyamantri Maiyan Samman Yojana 2024 के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे, जिसमें ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, पात्रता मानदंड और योजना के लाभ शामिल हैं। अगर आप झारखंड की रहने वाली हैं और Mukhyamantri Maiyan Samman Yojana के लाभ उठाना चाहती हैं, तो इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें!

Jharkhand Mukhyamantri Maiyan Samman Yojana 2024 Overview

योजना का नाममुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना
राज्यझारखण्ड
शुरुआत की तिथि25 जुलाई 2024
लाभार्थीझारखंड राज्य की महिलाएं
सहायता राशि₹1000 प्रतिमाह
उद्देश्यमहिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना
आवेदन करने की तिथि3 अगस्त 2024
आवेदन करने की अंतिम तिथि10 अगस्त 2024
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन और ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटClick Here

मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना क्या है

झारखंड राज्य सरकार ने अपने राज्य की गरीब एवं कमजोर वर्ग की महिलाओं के जीवन में खुशहाली लाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। 25 जुलाई 2024 को लॉन्च की गई Mukhyamantri Maiyan Samman Yojana के तहत, राज्य सरकार हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता राशि सीधे महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर करेगी। Mukhyamantri Maiyan Samman Yojana महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का एक प्रयास है।

मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना का लाभ पाने के लिए, महिलाओं को 3 अगस्त से 10 अगस्त 2024 तक ग्राम पंचायत और आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित शिविर कैंप में Jharkhand Mukhyamantri Mahila Samman Yojana Form भरना होगा। 10 अगस्त के बाद, महिलाएं Jharkhand Mukhyamantri Mahila Samman Yojana Official Website पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

Also Read: Pm Surya Ghar Muft Bijli Yojana: 300 यूनिट मुफ्त बिजली पाने के लिए क्या करें? जानिए पूरी जानकारी!

मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना का लाभ | Benefits of Chief Minister Mayan Samman Yojana

  • Mukhyamantri Mahila Samman Yojana के तहत झारखंड राज्य सरकार हर महीने ₹1000 (वार्षिक ₹12000) की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करेगी।
  • सहायता राशि सीधे महिला लाभार्थी के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी।
  • झारखंड सरकार का लक्ष्य राज्य की 48 लाख से अधिक महिलाओं को इस योजना का लाभ प्रदान करना है।
  • मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है ताकि महिलाओं को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता राशि मिल सके।

मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना का उद्देश्य

झारखंड राज्य में कई परिवार ऐसी महिलाओं से जुड़े हैं जो अपनी ज़रूरतों को पूरा करने में असमर्थ हैं, जिसके कारण उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस मुश्किल का समाधान निकालने के लिए, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। 25 जुलाई 2024 को लॉन्च की गई मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना 2024 के तहत, झारखंड सरकार हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता राशि सीधे महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर करेगी। Mukhyamantri Maiya Samman Yojana महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का एक प्रयास है।

मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के लिए पात्रता तथा आवश्यक दस्तावेज

पात्रता:

  • आवेदन करने वाली महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • महिला की आयु 21 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदन करने वाली महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹800000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • महिला लाभार्थी का अपना खुद का बैंक खाता होना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज:

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज़ का फोटो

मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना में रजिस्ट्रेशन कैसे करें | How To Register in Mukhyamantri Maiya Samman Yojana

झारखंड राज्य की महिलाएं जो इस योजना के तहत आर्थिक सहायता राशि प्राप्त करना चाहती हैं, उन्हें योजना में आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया सरल और आसान है, आप ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।

ऑनलाइन आवेदन: 10 अगस्त 2024 के बाद, आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और ऑनलाइन आवेदन करना होगा। वेबसाइट पर आपको आवेदन फॉर्म मिलेगा, जिसे आपको अपनी जानकारी भरकर सबमिट करना होगा।

  • सबसे पहले आपको झारखंड मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको “Pragya Kendra Login” का बटन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  • आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलेगा। फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक और सही ढंग से भरें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद, आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की हुई प्रतियां अपलोड करें।
  • सभी दस्तावेज अपलोड करने के बाद, नीचे दिए गए “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करते ही योजना में आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।

ऑफलाइन आवेदन: 10 अगस्त 2024 तक, आप ऑफलाइन आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए आपको आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा और आवश्यक दस्तावेजों के साथ इसे संबंधित अधिकारी को जमा करना होगा।

  • सबसे पहले आपको अपने ग्राम पंचायत कार्यालय या आंगनबाड़ी केंद्र पर लगे शिविर कैंप पर जाना होगा।
  • शिविर कैंप पर मौजूद कर्मचारी से मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
  • प्राप्त किए गए आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान पूर्वक और सही ढंग से भरें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद, आवेदन फॉर्म के साथ मांगे गए सभी दस्तावेजों को अटैच करें।
  • पूरी तरह से तैयार आवेदन फॉर्म को एक बार फिर से जांच लें और उसे कर्मचारी के पास जमा कर दें
  • कर्मचारी आपके आवेदन को स्वीकार करने के बाद आपको एक आवेदन रसीद देगा, जिसे आपको सुरक्षित रखना होगा।

Leave a Comment