WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

HSRP Online Registration 2024: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSP) क्या है, आज ही रजिस्ट्रेशन करें  

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSNP) एक विशेष प्रकार की वाहन पंजीकरण प्लेट है, जिसे भारत सरकार ने वाहनों की सुरक्षा और पहचान सुनिश्चित करने के लिए अनिवार्य किया है। इन प्लेटों में कई सुरक्षा फीचर्स होते हैं जो उन्हें साधारण नंबर प्लेटों से अलग बनाते हैं और जालसाजी को रोकने में मदद करते हैं। HSRP Online Registration प्रक्रिया के माध्यम से आप भी अपने टू व्हीलर और फोर व्हीलर के लिए रजिस्ट्रेशन करें और लगने वाले आरटीओ के भारी चलन से अपने वाहन को बचाएं .

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत 1 अप्रैल 2019 से पहले पंजीकृत वाहनों पर high security Registration plate लगाना अनिवार्य है। हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट के लिए विभाग ने अलग-अलग दरें तय कर रखी हैं। दुपहिया वाहन के लिए 425 रुपए, तिपहिया के लिए 470 रुपए, कार के लिए 695 रुपए, मध्यम एवं भारी मोटर यान के लिए 730 रुपए, ट्रैक्टर और कृषि कार्य से जुड़े वाहनों के लिए 495 रुपए दर निर्धारित है।

ये भी पढ़ें:- राजस्थान वर्क फ्रॉम होम योजना 2024

हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) का उद्देश्य एवं लाभ

high security number plate (HSNP) का उद्देश्य वाहनों की सुरक्षा और पहचान को सुनिश्चित करना है। इसके प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित हैं:

  1. वाहन चोरी की रोकथाम
    • HSRP का प्रमुख उद्देश्य वाहनों की चोरी को रोकना है। इन प्लेटों में कई सुरक्षा विशेषताएँ होती हैं, जैसे कि होलोग्राम और यूनिक सीरियल नंबर, जो चोरी हुए वाहनों की पहचान को आसान बनाते हैं।
  2. फर्जी नंबर प्लेट की रोकथाम
    • HSRP की जालसाजी करना कठिन होता है, जिससे फर्जी नंबर प्लेटों का उपयोग कम होता है। यह विशेषताएँ गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने में मदद करती हैं।
  3. सटीक पहचान
    • HSRP में एक अद्वितीय पहचान संख्या (Unique Identification Number, UIN) होती है, जो वाहन की सटीक पहचान में मदद करती है। यह पुलिस और ट्रैफिक अधिकारियों को वाहन की पहचान करने में सहायक होती है।
  4. ट्रैफिक नियमों का पालन
    • HSRP का उपयोग करने से ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित करना आसान हो जाता है। इससे यातायात नियंत्रण में सुधार होता है और सड़क सुरक्षा में वृद्धि होती है।
  5. आरटीओ और पुलिस के लिए सहूलियत
    • हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के माध्यम से आरटीओ और पुलिस अधिकारियों को वाहन की जानकारी प्राप्त करना और उसकी पुष्टि करना आसान हो जाता है। इससे प्रशासनिक प्रक्रियाओं में तेजी आती है।
  6. वाहन का ट्रैकिंग
    • HSRP के माध्यम से वाहनों का ट्रैकिंग करना आसान होता है। इससे किसी भी घटना या दुर्घटना के समय वाहन की स्थिति का पता लगाना सरल हो जाता है।
  7. वित्तीय धोखाधड़ी की रोकथाम
    • HSRP के उपयोग से वित्तीय धोखाधड़ी, जैसे कि लोन या बीमा क्लेम में जालसाजी को रोका जा सकता है, क्योंकि वाहन की सटीक जानकारी उपलब्ध होती है।
image Sorce Denik bhashar

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की आवश्यकता

सरकार ने सभी नए और पुराने वाहनों के लिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को अनिवार्य किया है। यह कदम वाहनों की पहचान को सुरक्षित और सटीक बनाने के लिए उठाया गया है। HSNP का प्रयोग सभी प्रकार के वाहनों पर किया जाना अनिवार्य है, चाहे वह दोपहिया वाहन हो या चारपहिया।

ये भी चेक करें:- राजस्थान ‘मिशन कर्मयोगी’ से सरकारी तंत्र होगा डिजिटल

वाहन प्रकार

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट सभी प्रकार के वाहनों के लिए आवश्यक है, जिनमें शामिल हैं:

  1. दोपहिया वाहन (बाइक, स्कूटर)
  2. तीन पहिया वाहन (ऑटो रिक्शा)
  3. चार पहिया वाहन (कार, जीप)
  4. वाणिज्यिक वाहन (ट्रक, बस)

HSRP Online Registration Fees 2024

क्र.सं.वाहन श्रेणीअधिकतम दरें (जीएसटी, फिटमेंट और सुविधा शुल्क सहित) (रुपयों में)
1दोपहिया वाहन₹ 425.00
2तिपहिया वाहन₹ 470.00
3चार पहिया वाहन (LMV)₹ 695.00
4मध्यम एवं भारी मोटर वाहन₹ 730.00
5ट्रैक्टर एवं कृषि उपकरण₹ 495.00

HSRP Online Registration Last Date 2024

सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार देश के सभी वाहनों पर high security number plate (HSNP) लगाने के आदेश काफी समय पहले जारी किये जा चुके थे . राजस्थान सरकार द्वारा 31 जुलाई 2024 लास्ट डेट निर्धारित की है . आदेशानुसार 1 अगस्त से चालान होना शुरू हो जायेंगे . 

HSNP Online Registration 2024 (हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें) 

  1. अपने राज्य के परिवहन विभाग के HSNP आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. पंजीकरण करें: नए उपयोगकर्ता के रूप में पंजीकरण करें और लॉगिन करें।
  3. फॉर्म भरें: HSNP के लिए आवश्यक विवरण भरें जैसे कि वाहन पंजीकरण संख्या, चेसिस नंबर, इंजन नंबर आदि।
  4. आवश्यक दस्तावेज़ जैसे कि वाहन की आरसी, पहचान पत्र आदि अपलोड करें।
  5. फीस का भुगतान करें: ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित फीस का भुगतान करें।
  6. अभिनव जमा करें: आवेदन जमा करें और पुष्टि प्राप्त करें।
  7. HSNP प्राप्त करें: आवेदन स्वीकृत होने के बाद, HSNP आपके पते पर भेज दी जाएगी या आप इसे संबंधित RTO कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment