WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मौसम विभाग के अनुसार गर्मी से राहत जल्द मिलेगी : गर्मी से बचाव के लिए करें ये उपाय

जैसा की आप देख रहे है राजस्थान में इन दिनों भीषण गर्मी का दौर जारी है। कई जिलों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। लू चलने से स्थिति और भी खराब हो गई है। राजस्थान के जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर, बाड़मेर ऐसे जिले है जो पुरे देश में सबसे ज्यादा गर्मी से जूझ रहे है। सभी लोगों की ये ही जानना चाहते है की गर्मी से राहत कब मिलेगी, गर्मी से कैसे बचाना चाहिए। इतनी भीषण गर्मी में क्या पीना चाहिए क्या नहीं पीना चाहिए। इन सभी सवालों को आज हम इस लेख आमने शामिल कर रहे है।

मौसम विभाग IMD के अनुसार गर्मी से राहत कब मिलेगी?

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, 31 मई से 2 जून के बीच पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिमी भारत में गरज और चमक के साथ धूल भरी आंधी और बारिश होने की संभावना है। इससे दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में तापमान में गिरावट आ सकती है। 1 जून को मानसून केरल और पूर्वोत्तर भारत में दस्तक दे सकता है। इसके बाद क्रमशः पूरे देश में मानसून की बारिश शुरू होने की उम्मीद है।

राजस्थान में सबसे ज्यादा तापमान

राज्य के कुछ जिला सेसे है जहाँ पर तापमान बहुत ज्यादा होने की वजह से यहाँ के स्थानीय लोगों को काफी दिक्क्तों का पद रहा है।

राजस्थान के विभिन्न जिलों में तापमान:

  • जैसलमेर: 51°C
  • बीकानेर: 48°C
  • जोधपुर: 47°C
  • कोटा: 46°C
  • जयपुर: 45°C
  • अजमेर: 44°C
  • उदयपुर: 42°C

गर्मी से बचाव के लिए क्या करना चाहिए

बार-बार पानी पीते रहें।
कोशिश करें की मट्टी के घड़े के पानी का ज्यादा उपयोग करें।
हल्के और ढीले कपड़े पहनें।
धूप में निकलने से बचें।
घर में पंखे और कूलर का इस्तेमाल करें।
नमक, चीनी और ORS घोल का सेवन करें।
बुजुर्गों, बच्चों और बीमारों का ध्यान रखें।
यह उम्मीद की जा रही है कि आने वाले कुछ दिनों में राजस्थान में गर्मी से राहत मिलने लगेगी।
ध्यान दें: यह जानकारी केवल सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या के लिए डॉक्टर से सलाह लें।

ये भी पढ़ें:- गेहूं प्राप्ति के लिए जरुरी ई केवाईसी वरना बंद हो जाएंगे गेहूं

Leave a Comment