Bank Holidays in July 2024: आजकल तो ज़्यादातर बैंकिंग काम ऑनलाइन हो जाते हैं, पर कुछ कामों के लिए बैंक जाना ही पड़ता है। होम लोन, खाता इन-एक्टिव होने पर, DD बनवाने, दस्तावेज़ जमा करने, और कई और कामों के लिए बैंक जाना ज़रूरी होता है। लेकिन जुलाई में बैंक जाने से पहले, छुट्टियों का ध्यान रखना ज़रूरी है! इस महीने 12 छुट्टियां हैं, तो बैंक बंद हो सकता है। आपके शहर में कौन-कौन से दिन बैंक बंद रहेंगे और कब-कब खुले रहेंगे, यह देखने के लिए आगे की सूची देखें।
ये भी देखें:- बैंक छुट्टी कैलेंडर 2024: Bank Holiday Calendar
जुलाई 2024 में बैंक अवकाश | Bank Holidays in July 2024
जुलाई महीने में बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं? तो ध्यान रखें, RBI की आधिकारिक वेबसाइट के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, इस महीने 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें अलग-अलग राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों की छुट्टियां शामिल हैं, साथ ही शनिवार और रविवार की साप्ताहिक छुट्टियां भी शामिल हैं।
जुलाई 2024 में बैंकों की साप्ताहिक छुट्टियां | Bank Weekly Holidays in July 2024
तारीख | दिन | छुट्टी का कारण |
7 जुलाई 2024 | रविवार | साप्ताहिक छुट्टी |
13 जुलाई 2024 | शनिवार | दूसरे शनिवार की छुट्टी |
14 जुलाई 2024 | रविवार | साप्ताहिक छुट्टी |
21 जुलाई 2024 | रविवार | साप्ताहिक छुट्टी |
27 जुलाई 2024 | शनिवार | चौथे शनिवार की छुट्टी |
28 जुलाई 2024 | रविवार | साप्ताहिक छुट्टी |
जुलाई 2024 में राज्य-वार बैंक की छुट्टियाँ
तारीख | दिन | छुट्टी का कारण | स्थान |
3 जुलाई 2024 | बुधवार | बेह दीनखलाम (Beh Dienkhlam) | शिलांग |
6 जुलाई 2024 | शनिवार | MHIP Day | आइजोल |
8 जुलाई 2024 | सोमवार | कांग-रथयात्रा (Kang Rathajatra) | इंफाल |
9 जुलाई 2024 | मंगलवार | द्रुक्पा त्से-ज़ी (Drukpa Tshe-zi) | गंगटोक |
16 जुलाई 2024 | मंगलवार | हरेला (Harela) | देहरादून |
17 जुलाई 2024 | बुधवार | मुहर्रम | देश के कई राज्य |
घर बैठे ऐसे चेक करें बैंक हॉलिडे लिस्ट
घर बैठे बैंक हॉलिडे लिस्ट चेक करने के लिए आप ये आसान तरीके अपना सकते हैं:
- RBI की वेबसाइट पर हर महीने की बैंक छुट्टियों की लिस्ट मिलती है।
- इस लिस्ट में हर राज्य में होने वाली छुट्टियों के साथ उनके कारण भी बताए जाते हैं।
- जुलाई में कौन-कौन से दिन बैंक बंद रहेंगे, यह देखने के लिए RBI की वेबसाइट पर जाएं।
- बैंक जाने से पहले, छुट्टियों का ध्यान रखना ज़रूरी है ताकि आपका समय बर्बाद न हो।