WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आयुष्मान भारत योजना से होगा लाभ: पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें | Ayushman Bharat Registration 2024

हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा नागरिकों के स्वास्थ्य को लेकर आयुष्मान भारत योजना का शुभारम्भ किया गया है। PMJAY के तहत करोड़ों भारतीयों को आयुष्मान भारत कार्ड का लाभ दिया जा रहा है। जिसके माध्यम से पात्र नागरिक 5 लाख तक का नि:शुल्क इलाज सुविधा ले सकते हैं। आपकों बता दे कि इस योजना के तहत लगभग 10 करोड़ से अधिक परिवारों का नि:शुल्क इलाज होगा। अगर आप भी आयुष्मान भारत योजना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन 2024 करवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अब किसी भी कार्यालय के चक्कर काटने की जरूर नही है । क्योंकि 

Table of Contents

सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना रजिस्ट्रेशन online करने के लिए एक Web Portal (pmjay.gov.in) Launch किया है। जिसकी सहायता से आप घर बैठे ही आसानी से Ayushman Bharat Scheme Registration Online कर सकते हैं। तो इस Article के ज़रिए हम आपको आयुष्मान भारत योजना रजिस्ट्रेशन से जुड़ी कुछ विशेष जानकारियां उपलब्ध करवाने जा रहे है। तो जानने के लिए आप इस Article को अंत तक जरूर पढ़े..

ये भी पढ़ें:- Free Ayushman Card Registration 2024: ऑनलाइन आयुष्मान कार्ड रजिस्ट्रेशन कैसे करें

आयुष्मान भारत योजना क्या है | Ayushman Bharat Scheme

अब आप सभी यह जरूर जानना चाहते होंगे कि आयुष्मान भारत योजना क्या है? तो आपकी जानकारी के लिए बता दे कि Ayushman Bharat Scheme 23 सितंबर, 2018 को भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा रांची, झारखंड में शुरू की गई थी। Ayushman Bharat Scheme के तहत निम्न वर्ग के परिवारों को हर साल 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा दिया जायेगा। इस Yojana के माध्यम से निम्न परिवारों को ना केवल स्वास्थ्य लाभ मिलेगा, बल्कि उन्हें अपनी गंभीर से गंभीर बीमारी के इलाज के लिए भी किसी के सामने हाथ नही फैलाने पड़ेंगे। इसके साथ ही आप यह भी जान ले कि आयुष्मान भारत योजना में अब तक  देश भर में कुल 26,35,47,355 आयुष्मान कार्ड issued हो चुके है। और अभी और 3,78,226 process में है। वही अभी तक अस्पताल में प्रवेश की भी संख्या कुल 5,84,86,702 हो चुकी है। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ayushman Bharat Online Registration 2024

Article Name आयुष्मान भारत योजना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन 2024
राज्यसभी राज्य 
लाभार्थीप्रत्येक भारतीय नागरिक 
Official Website pmjay.gov.in
लाभ5 लाख तक नि:शुल्क इलाज
Toll free number 14555
प्रक्रिया Online 
संबधित मंत्रालयआयुष स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याणमंत्रालय, भारत सरकार

आयुष्मान भारत योजना के लाभ | Benefits of Ayushman Bharat Yojana in Hindi

अगर आप भी आयुष्मान भारत योजना के लिए आवेदन करना चाहते है तो आपका सबसे पहले  आयुष्मान भारत योजना के लाभ के बारे में जानना बहुत जरूरी है। जो कि कुछ इस प्रकार निम्नलिखित है:

  • आयुष्मान भारत योजना के तहत  प्रत्येक पात्र परिवार को प्रतिवर्ष 5 लाख रूपये तक के नि:शुल्क उपचार का लाभ मिलेगा।
  • आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से  देशभर के किसी भी चिह्नित सरकारी या निजी अस्पताल में निशुल्क ईलाज की सुविधा प्राप्त होगी।
  • Ayushman Bharat Yojana से अस्पताल में भर्ती होने से पहले के 3 दिन और अस्पताल में भर्ती होने के 15 दिन बाद के खर्च जैसे निदान और दवाएं शामिल हैं।
  • Ayushman Bharat Yojana से प्रत्येक लाभार्थी को 5 लाख रुपये का Health Insurance  मिलने के साथ साथ इसमें लगभग हर तरह की बीमारी और सर्जरी को कवर किया जाता है।
  • आयुष्मान योजना से दवाएं, आपूर्ति, नैदानिक सेवाएं, चिकित्सक की फीस, कमरे का शुल्क, सर्जन शुल्क, OT और ICU शुल्क इन सभी सेवाओं में लगभग 1,929 प्रक्रियाएं शामिल हैं, जो उपचार से संबंधित सभी लागतों को cover करती हैं।
  • Ayushman Bharat Yojana लाभार्थी को Hospital में स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं तक Cash Less पहुंच प्रदान करता है।

Read Also:- माता वैष्णो देवी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2024

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में कोनसी बीमारियों का ईलाज होता है?  

अब आपकी जानकारी के लिए हम बता दे कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में कोनसी बीमारियों का ईलाज होता है?  Ayushman Bharat Yojana  के तहत कुल 1,578 प्रकार की बीमारियों का इलाज होता है। इनमे कुछ गंभीर बीमारियां इस प्रकार से है:-

  • कोरोना
  • कैंसर
  • गुर्दा रोग
  • बच्चेदानी की सर्जरी
  • मोतिया बिंद
  • हर्निया
  • पाईल्स
  • हृदय रोग
  • डेंगू
  • चिकुनगुनिया
  • मलेरिया डायलिसिस
    घुटना व कूल्हा प्रत्यारोपण
  • नि:संतानता
  • मोतियाबिंद
  • दुर्घटना में हाथ पैर कट जाने पर सर्जरी
  • मूत्र रोग सम्बंधित नि:शुल्क उपचार किया जाता है।

आयुष्मान योजना की पात्रता 

Ayushman Bharat Yojana के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार सबसे पहले आपको आयुष्मान योजना की पात्रता के बारे में जान लेना चाहिए। तो आयुष्मान योजना की पात्रता कुछ इस प्रकार निम्नलिखित है:

  • आयुष्मान योजना की पात्रता के तहत लाभार्थी को भारत का नागरिक होना आवश्यक है ।
  • ऐसा निम्न तथा गरीब परिवार जिनके सदस्य के नाम पर कोई भी पक्का मकान नहीं हो ।
  • आवेदक BPL धारक होना चाहिए।
  • आवेदक द्वारा PM आवासीय योजना का लाभ न लिया गया हो ।
  • आयुष्मान योजना के तहत आवेदक का सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 के आकड़ो में सम्मिलित होना आवश्यक है।
  • इनमे से किसी भी आयु वर्ग का नागरिक इस योजना में सम्मिलित हो सकता है जो उपरोक्त  दी गयी पात्रता को पूरा करता हो ।

आयुष्मान योजना की पात्रता कैसे चेक करें 

अगर आप आयुष्मान योजना की पात्रता कैसे चेक करें की Process के बारे में जानना चाहते है। तो नीचे दी गई process को step by step Follow करें। 

  • आयुष्मान योजना की पात्रता चैक करने के   लिए सबसे पहले आपको  पीएम जन आरोग्य योजना की Official Website पर जाना होगा।
  • दिए गए link पर Click करते ही आपके सामने इस Website का Home Page Open होगा।
Ayushman Bharat Yojana
  • इस Home page पर दिए गए ऑप्शंस “Am I Eligible “पर Click करे।
  • इस पर Click करते ही आपके सामने एक new Page open होगा।
  • यहां आप अपना 10 अंकों का Mobile number दर्ज करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर दिए हुए Captcha Code को भी यहां भर दे।
  • इसके बाद आप generate OTP  पर क्लिक करे।
PMJAY Check
  • फिर मोबाइल नंबर पर आए OTP को यहां भरें। 
  • अब अपना प्रांत और जिला select कर लें।
  • यहाँ दिखाई दे रही सभी जानकारियां जैसे अपना नाम और पिता का नाम भर दें।
  • अब यह सभी प्रोसेस करने के बाद आपको यह ज्ञात हो जाएगा कि आप इस योजना के लिए  पात्र हैं या नहीं।
  • तो इस तरह आप आसानी से आयुष्मान योजना की पात्रता को चेक कर सकते है।

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लिए क्या क्या डॉक्यूमेंट चाहिए 

अब इस Article के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लिए क्या क्या डॉक्यूमेंट चाहिए । अधिकांश लोगो को इसकी जानकारी नही है । तो आपकी सुविधा के लिए हम आपको इस योजना से जुड़े दस्तावेज के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाएंगे। जो कि इस प्रकार निम्नलिखित है :

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • Mobile number
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • Mail ID 

आयुष्मान भारत योजना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन कैसे करें | Ayushman Bharat Online Registration

आयुष्मान भारत योजना से जुड़े दस्तावेज़ के बारे में जानने के बाद आयुष्मान भारत योजना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन कैसे करें के बारे में जानेंगे। इसकी पूर्ण Process हम आपको विस्तार से उपलब्ध करवा रहे है।  इस प्रोसेस को follow करके आप आसानी से आयुष्मान भारत योजना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन कर सकते हैं।  

  • आयुष्मान भारत योजना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन करने के लिए आप सबसे पहले प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना यानी PMJAY की Official Website पर जाएं।
  • अपने मोबाइल नम्बर से लॉगिन कर पता करें आपका परिवार प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में सम्मिलित है या नहीं.
  • प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ लेने के लिए आपको कोई आवेदन करने की ज़रूरत नहीं है|
  • अगर आपका परिवार प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लिस्ट में सम्मिलित है तो आप चिकित्सा उपचार के लिए किसी भी सूचिबद्ध अस्पताल में प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का लाभ उठा सकते हैं.

Ayushman Bharat Hospital List कैसे देखें 

अब इस Article की सबसे खास एवं महत्वपूर्ण बात और वह ये कि Ayushman Bharat Hospital List कैसे देखें। तो हम आपको Ayushman Bharat Hospital List Online Check करने की Process बताने जा रहे है। आपको बस step by step Follow करना है :

  • Ayushman Bharat Hospital List देखने के लिए आपको pmjay की Official Website पर जाना होगा।
  • दिए गए Link पर click करते ही आपके सामने इस Website का Home Page खुल जायेगा.
  • इस Home page पर दिखाई दे रहे option फाइंड हॉस्पिटल पर click करें।
Ayushman Bharat Hospital List
  • अब Pmjay Hospital List Check करने के लिए आप अपने राज्य को select करें।
  • इसके बाद हॉस्पिटल नाम दर्ज करें, हॉस्पिटल स्पेशलिटी दर्ज करें।
  • अब नीचे दिए गए Captcha Code को Fill करें और Search पर click करें।
Ayushman Bharat Hospital List Online
  • आपके द्वारा दिए गए विवरण के अनुसार आपके सामने सभी अस्पतालों की सूची आ जाएगी। इस तरह आप आसानी से घर बैठे ही Ayushman Bharat Hospital List Check कर सकते है।

योजना से जुड़े अन्य लेख

आयुष्मान 3.0 क्या है योजना के लाभ सब जाने
आयुष्मान कार्ड रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन कैसे करें
आभा कार्ड रजिस्ट्रेशन कैसे करें
Aapke Dwar Ayushman List 2024: आयुष्मान आपके द्वार पात्रता लिस्ट देखें
आयुष्मान कार्ड लिस्ट उत्तर प्रदेश 2024

FAQ’s आयुष्मान भारत योजना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन 2024

Q. Ayushman Bharat Hospital List कैसे देखें?

Ans. Ayushman Bharat Hospital List Check करने के लिए आप PMJAY की Official Website pmjay.gov.in पर visit करना होगा। 

Q. आयुष्मान भारत योजना में नागरिकों को कितने रूपए तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाएगा?

 Ans. आयुष्मान भारत योजना में नागरिकों को 5 लाख रूपये तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाएगा.

Q. प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की अधिकारिक वेबसाईट बताए?

Ans. प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की अधिकारिक वेबसाईट pmjay.gov.in हैं।

Leave a Comment