छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जीवन परिचय | Vishnudeo Sai Biography in Hindi | परिवार, शपथ ग्रहण, मोदी-शाह, राजनितिक सफर, परिवार, मोबाइल नंबर सब जाने

छत्तीसगढ़ में BJP द्वारा धमाकेदार जीत प्राप्त करने के बाद मुख्यमंत्री के पद के लिए चल रही दौड़ को विराम देते हुए , Party द्वारा आदिवासी समुदाय के कद्दावर नेता  श्री विष्णु देव साय को Chhattisgarh का मुख्यमंत्री नियुक्त किया है. श्री साय छत्तीसगढ़ के जाने माने जमीनी नेता है . जिन्होंने आदिवासी समुदाय के लिए काफी समय तक प्रगति कार्य किए हैं. इसके साथ ही वह राज्य में आदिवासी समुदाय का प्रमुख चेहरा है. तो आइए हम आपको इस Article के जरिए विष्णु देव साय बायोग्राफी ( Vishnudeo Sai Biography in Hindi) यानी कि उनके जीवन से जुड़ी कुछ ऐसी जानकारियां उपलब्ध कराने जा रहे हैं ,इसके बारे में अधिकांश लोग नहीं जानते है. श्री साय के बारे में जानने के लिए आप इस आर्टिकल के अंत तक बन रहे..

इस लेख में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री “विष्णुदेव साय का जीवन परिचय” पढ़ेंगे साथ ही जानेंगे की CM Vishnudeo Sai की शिक्षा, राजनितिक उपलब्धियां, परिवार, आखिर Vishnudeo Sai को ही छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री क्यों बनाया गया है. ये सभी जानकारिया आप इस लेख में विस्तार से जानने वाले है.

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा कौन है: जीवन परिचय

विष्णुदेव साय का जीवन परिचय | Vishnudeo Sai Biography in Hindi

विष्णु देव साय का जन्म छत्तीसगढ़ राज्य में जशपुर जिले के बगिया गाँव के किसान परिवारराम प्रसाद साई” और जशमनी देवी के घर हुआ था। उन्होंने अपनी उच्च माध्यमिक शिक्षा लोयोला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुनकुरी, जशपुर, छत्तीसगढ़ में प्राप्त की। साय बचपन से ही समाज के प्रति जागरूक रहे। विष्णुदेव साय सन 2020 से 2022 तक छत्तीसगढ़ के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया। बताया जाता है की साय प्रधान मंत्री मोदी के पहले मंत्रिमंडल में केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री चुने गए थे। वह छत्तीसगढ़ के कुनकुरी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले 16वीं लोकसभा के सदस्य थे। उन्होंने 1991 में कौशल्या देवी से शादी की और उनके एक बेटा और दो बेटियां हैं।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का जीवन परिचय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की शिक्षा | Vishnudeo Sai Education

वही Chhatisgarh के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की शिक्षा की बात करे तो आपको बता दे कि  विष्णु देव साय ने कितनी पढ़ाई की है. किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले vishnu Dev Saay ज्यादा पढ़े लिखे नही है , लेकिन राजनीति मे उनकी समझ दिग्गज नेताओं से भी काफी बेहतर है . आपको बता दे कि विष्णु देव साय कक्षा 12वीं तक पढ़े हुए है। उनकी स्कूली शिक्षा जशपुर के कुनकुरी स्थित लोयोला हायर सेकेंडरी स्कूल से हुई है।

IAS OP Choudhary Biography in Hindi (ओपी चौधरी जीवन परिचय) 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बायोग्राफी

पूरा नामश्री विष्णु देव साय (Vishnudeo Sai Biography in Hindi)
जन्म तिथि21 फरवरी 1964
जन्म स्थान बगिया जिला जशपुर (छत्तीसगढ़)
शिक्षा12 वीं पास (लोयोला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुनकुरी, जिला: जशपुर)
व्यवसायकृषि
पिता का नामराम प्रसाद साय
माता का नाम श्रीमती जशमनी देवी
पत्नी का नामश्रीमती कौशल्या देवी
पुत्र/ पुत्रीपुत्र 1, पुत्री 2
वर्तमान पदमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़

सरपंच से मुख्यमंत्री का सफर

श्री विष्णु देव साय जी के सरपंच से मुख्यमंत्री का सफर के बारे में अधिकांश लोग नही जानते होंगे . तो उन्हे हम बता दे कि विष्णु देव साय एक जमीनी नेता है, जिन्होंने राजनीति को जमीनी स्तर से देखा है, साय ने सबसे पहले सरपंच का चुनाव जीतकर राजनीति में अपनी शुरुआत की थी . धीरे-धीरे राजनीति और इस तरह अपनी योग्यता के चलते पार्टी में अपना कद बढाते गए और उसी का परिणाम है कि आज श्री विष्णु देव साय राज्य के मुख्यमंत्री के पद पर आसीन हुए हैं . श्री साय एक अच्छे नेता होने के साथ-साथ पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों के चहेते भी हैं. यही कारण है कि पार्टी द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए श्री साय को छत्तीसगढ़ की कमान सौंपी गई  है.

Vishnudev Sai CM Chhattisgarh

CM Vishnudeo Sai Political Career | साय की राजनीतिक उपलब्धियां

अब बात करे विष्णु देव साय की राजनीतिक उपलब्धियां क्या रही है , तो आपकी जानकारी के लिए बता दे कि विष्णुदेव साय ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत 1989 में ग्राम पंचायत बगिया के पंच के रूप में की थी. इसके बाद विष्णु देव साय ने 1990 में पहला विधानसभा चुनाव लड़ा और इस चुनाव में श्री साय ने अपनी जीत का परचम लहराया . इसके बाद वे 1998 तक विधायक रहे। वहीं 1999 में उन्होंने पहला लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. वही इसके बाद साय 2004 में दोबारा सांसद चुने गए। इसके बाद 2009 और 2014 में लोकसभा चुनाव लड़ा और संसद पहुंचे।

वहीं उन्होंने मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में उन्होंने इस्पात और खनन मंत्रालय के रूप में कार्यभार संभाला. इसी के साथ वे कांग्रेस सरकार में भी विभिन्न समितियों के सदस्य रह चुके हैं। इसके बाद श्री विष्णु देव साय को साल 2006 में छत्तीसगढ़ का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। वहीं दुबारा 2011 में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुने गए। इसके बाद उन्हें  8 जुलाई 2023 को भाजपा के राष्ट्रीय कार्य समिति का सदस्य बनाया गया। यही वजह है कि विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के मुख्य आदिवासी नेता भी माने जाते हैं . इसके साथ ही श्री साय आदिवासी समुदाय में भी उनकी पकड़ अच्छी है . जिसके चलते वह काफी लोकप्रिय नेता रहे है .

नरेंद्र मोदी और विष्णुदेव साय

BJP विधायक दल की बैठक में मुख्‍यमंत्री पद के लिए चुने जाने के तुरंत बाद विष्णु देव साय ने अपने एजेंडे की घोषणा कर दी है. इसी के साथ विष्णु देव साय ने कहा है कि “पार्टी ने जनता की सेवा का अवसर दिया है और मैं जनता की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा. उन्‍होंने पीएम मोदी और अमित शाह का आभार जताते हुए सभी विधायकों को धन्यवाद दिया है. आदिवासी समाज के नेता विष्णु देव साय चार बार सांसद, दो बार विधायक, केंद्रीय राज्य मंत्री और दो बार प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं. आपको बता दे कि संगठन में काम करने का लंबा अनुभव रहा है. जैसे की आपको यह मालूम ही है कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 54 सीटों पर जीत मिली थी. वहीं, सत्ताधारी कांग्रेस को 35 सीटें मिली थीं.

इसी के साथ छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि, ” मैं प्रदेश के सभी नेतृत्व को बधाई देना चाहूंगा. उनके वजह से यह सफलता मिली है. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार से जनता त्रस्त थी. पीएम मोदी की गरंटी को पूरा करना हमारा पहला काम होगा. 18 लाख घरों को स्वीकृति मिलेगी, जो भी पीएम मोदी की गारंटी है. उसको हम 5 साल में पूरा करेंगे.”

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री

विधायक दल की बैठक में लिए गए छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के फैसले में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और अर्जुन मुंडा और दुष्यंत कुमार गौतम के अतिरिक्त छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी ओम माथुर भी मौजूद रहे. काफी समय तक पार्टी ने मुख्य मंत्री के नाम पर विचार  विमर्श करने के पश्चात आगामी लोकसभा चुनाव को मध्य नजर रखते हुए श्री विष्णु देव साय को छत्तीसगढ़ की कमान सौंपी है. और इसके बाद बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में CM पद के लिए विष्णुदेव साय का नाम ऐलान कर दिया है. 

विष्णुदेव साय को ही क्यों बनाया गया सीएम

अधिकांश नागरिक यह जरूर जानना चाहते होंगे कि विष्णुदेव साय को ही क्यों बनाया गया सीएम. तो आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ चुनाव भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सीएम के चेहरे को पेश किए बिना लड़ा गया था . पूरा चुनाव भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर ही लड़ा गया है , लेकिन जीत के बाद एक हफ्ते तक रायपुर से दिल्ली तक CM के चेहरे को लेकर मंथन का दौर चला और पार्टी द्वारा आदिवासी समाज से आने वाले विष्णु देव सहाय के नाम पर मोहर लगा दी. छत्तीसगढ़ को आदिवासी राज्य के रूप में देखा जाता है ,क्योंकि यहां के 32 फ़ीसदी आबादी इसी समुदाय से आते है. एक यही मुख्य कारण है कि आदिवासी समुदाय से आने वाले भाजपा के नेता श्री विष्णु देव सहाय को मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है।

विष्णु देव साय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के भी करीबी माने जाते हैं, और यही कारण है कि उनकी संगठन एवं जमीनी राजनीति दोनों पर अच्छी पकड़ है. जिस कारण आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी को बहुत फायदा हो सकता है .

परिवार

विष्णु देव साय का जन्म छत्तीसगढ़ राज्य में जशपुर जिले के बगिया गाँव के किसान परिवार राम प्रसाद साई और जशमनी देवी के घर हुआ था। उन्होंने अपनी उच्च माध्यमिक शिक्षा लोयोला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुनकुरी, जशपुर, छत्तीसगढ़ में प्राप्त की। उन्होंने 1991 में कौशल्या देवी से शादी की और उनके एक बेटा और दो बेटियां हैं।

छत्तीसगढ़ के नए सीएम विष्णुदेव कब लेंगे शपथ

जैसा की आप जानते है बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद को लेकर अटकले तेज हो गई थी. काफी नाम सामने आ रहे थे। 10 दिसम्बर 2023 को हुई विधायक दल की बैठक में निर्णय हुआ और सभी नवनिर्वाचित MLA द्वारा विष्णुदेव को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौपने का निर्णय लिया गया. इसके बाद रविवार की शाम विष्णुदेव साय रायपुर स्थित राजभवन पहुंचे, जहां पर वह राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात की और सर्वसम्मति से सरकार बनाने का दवा पेश किया। अब राज्यपाल द्वारा जल्दी ही CM शपथ ग्रहण समारोह की तारीख निर्धारित की जा सकती है।

सीजी सीएम विष्णुदेव सोशल मीडिया लिंक्स

हम आपको यहां विष्णु देव साय से जुड़े हुए कुछ सोशल मीडिया लिंक्स उपलब्ध करवा रहे है । आप नीचे दिए गए इन विष्णु देव साय सोशल मीडिया लिंक्स पर जाकर और भी अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Instagram
Facebook
Twitter
YouTube 

FAQ’s Vishnudeo Sai Biography in Hindi

Leave a Comment