WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

गणतंत्र दिवस पर प्रसिद्ध नारे : Republic Day Slogans in Hindi 2024

भारत का 75 वे गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2024 को लेकर देश के सभी लोगो में काफी उत्साह नज़र आ रहा है . यही वह दिन है जब देश में संविधान लागू हुआ था. जिसके चलते हमारा देश एक लोकतांत्रिक देश बन गया. ऐसे में अधिकांश लोग हर एक दूसरे को गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाओं भरे संदेश भेजते है. वही कुछ लोग बैनर पर लिखकर पोस्टर भी बनाते है . तो इसीलिए हम आपको हमारे इस Article के माध्यम से गणतंत्र दिवस पर नारा लेखन प्रस्तुत करने जा रहे है. और हमें यह मालूम है कि आपको यह नारे बहुत पसंद आएंगे .

गणतंत्र दिवस पर छोटी सी कविता

Republic Day Slogans in Hindi

गणतंत्र दिवस पर नारा

तो आइए हम आपके लिए यहां कुछ Slogans on Republic 2024 in Hindi प्रस्तुत कर रहे हैं. जिसे Share करके आप अपनो को बधाईयां भेज सकते है.

26 जनवरी को मिला भारत को गणतंत्र का वरदान,

इसीलिए है गणतंत्र दिवस का यह दिन बहुत महान

गणतंत्र दिवस है हमारे दिलों के काफी पास, 

इसलिए यह राष्ट्रीय पर्व है हमारे लिए काफी खास।

याद रखेंगे वीरो तुमको हरदम, यह बलिदान तुम्हारा है,

हमको तो है जान से प्यारा यह गणतंत्र हमारा है।

भारत माता तेरी गाथा, सबसे ऊंची तेरी शान। 

तेरे आगे शीश झुकाए, दे तुझको हम सब सम्मान!

गली-गली जाएंगे वीरों की गाथा गाएंगे, 

आज फिर हम गणतंत्र दिवस मनाएंगे।

चलो मिल जुलकर मेहनत से ऐसा महान काम करें,

कि भारत देश की चर्चा पूरे विश्व के देश दिन-रात करे।

अपना गणतंत्र अपना संविधान है,

भारतीय होने पर हमें अभिमान है।

Republic Day Slogans 2024

Republic Day के खास मौके पर हम यहां अपने खास को मैसेज भेजने के लिए यह Republic Day Slogans 2024 का use कर सकते है .

गणतंत्र दिवस का दिन है सुहाना, 

इस दिन संविधान की बातों को हमें होगा अपनाना।

चलो फिर से खुद को जगाते है, 

देश के शहीदों के आगे अपना सिर झुकाते है।

हमको मिला है एक संविधान, 

जिसमे है हमारा सुखी विधान।

चलो मिलकर अखण्ड भारत बनाये, 

जिसमे सभी को अधिकार दिलवाये।

गणतंत्र दिवस डालता है भारत में नये प्राण, 

इसके बिना लोकतंत्र हो जायेगा निष्प्राण।

गणतंत्र दिवस जब आता है,

भारत विश्व को अपनी शक्ति दिखलाता है।

भारत माता सबसे प्यारी सबसे ऊँची इसकी शान,

गणतंत्र दिवस पर शीश झुका कर हम करते इसका सम्मान.

26 जनवरी पर नारे हिंदी में 

हर भारतीय के लिए 26 जनवरी एक खास दिन होता है. क्यों न इस दिन आप 26 जनवरी नारे हिंदी में किसी अपने के साथ share करे.

इस दिन के लिए वीरों ने अपना खून बहाया है,

झूम उठो देशवासियों गणतंत्र दिवस फिर आया है।

देशभक्तों के बलिदान से, स्वतंत्र हुए हैं हम,

कोई पूछे कौन हो, तो गर्व से कहेंगे भारतीय हैं हम।

आओ मिलकर संविधान के सामने शीश झुकाएं, 

साथ मिलकर गणतंत्र दिवस का पर्व मनायें।

जिस दिन का रहता है सबको इंतजार,

वो है गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय त्योहार।

आओ सब मिलकर गणतंत्र दिवस मनाये

गणतंत्र मनाकर पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाये

26 जनवरी के दिन हुआ था, नवभारत का आरंभ,

पूर्ण स्वतंत्रता प्राप्त करके, भारत ने तोड़ा था अंग्रेजी हुकूमत का दंभ.

आओ मिलकर सब को समझाएं, गणतंत्र दिवस का अर्थ,

समाज को बनाएं शक्तिशाली, और लोगों को बनाए समर्थ. 

सभी धर्म अब एक हो जाएं,

खुशी-खुशी गणतंत्र दिवस मनाए।

Leave a Comment