त्रिपुरा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षाओं के परिणामों की घोषणा की तिथि जारी कर दी है। रिजल्ट 24 मई को दोपहर 12:30 बजे से उनके आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। 

सबसे पहले त्रिपुरा बोर्ड के ऑफिशियल वेबसाइट में से किसी एक पर जाएं

पहले पेज पर आप को जिस भी कक्षा का परिणाम देखना हो उसका विकल्प चुनें, जैसे 10वीं या 12वीं।

स्क्रीन पर एक लॉगिन विंडो आएगा। उसमें अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी भरें।

सभी जानकारियां भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करें। आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जाएगा।

परिणाम की कॉपी डाउनलोड करें: भविष्य के लिए अपने परिणाम की कॉपी डाउनलोड करके अपने पास रखें।

आप एसएमएस के माध्यम से भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। अपने मोबाइल फोन से, TBSE<स्पेस>ROLL NO<स्पेस>REG NO टाइप करके 56767 पर एक एसएमएस भेजें।

2023 में परिणाम की तिथि: पिछले साल यानि कि 2023 में त्रिपुरा बोर्ड ने 5 जून को अपने परिणाम जारी किए थे।

पिछले साल का पासिंग परसेंटेज: 2023 में 10वीं का पास परसेंटेज 86.02% रहा था। 12वीं का पास परसेंटेज 83.02% रहा था।

त्रिपुरा बोर्ड (टीबीएसई) की परीक्षा में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य है। जो छात्र ऐसा करने में सक्षम नहीं हो पाते उन्हें दोबारा सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी पड़ेगी।