गुजरात माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने 10वीं कक्षा के परिणाम 11 मई, 2024 को सुबह 10:30 बजे जारी कर दिए हैं।

इस वर्ष 7,07,370 छात्रों ने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था, जिनमे से 6,99,598 परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमे से 5,77,556 छात्र सफलतापूर्वक पास हुए है।

इस वर्ष पास प्रतिशत 82.56% दर्ज किया गया है। जिसमें लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.69% और लड़को के लिए पास प्रतिशत 79.12% रहा है।   

गुजरात बोर्ड में स्टूडेंट्स को ग्रेड देने का प्रावधान है. आप यहां समझ सकते हैं 91-100 अंकों पर ए 1 ग्रेड, 81-90 अंकों पर ए 2 ग्रेड, 71-80 अंकों पर बी 1 ग्रेड, 61-70 अंकों पर बी 2 ग्रेड, 51-60 अंकों पर सी 1 ग्रेड, 41-50 अंकों पर सी 2 ग्रेड, 35-40 अंकों पर डी ग्रेड, 21-35 अंकों पर ई 1 ग्रेड, 00-20 अंकों पर ई 2 ग्रेड

आप दो तरीकों (ऑनलाइन और ऑफलाइन ) माध्यम से अपना GSEB 10वीं का परिणाम देख सकते हैं

ऑनलाइन: GSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://www.gseb.org/ "SSC Result 2024" लिंक पर क्लिक करें।

अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें। "Submit" बटन पर क्लिक करें।

आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। आप अपना परिणाम डाउनलोड और प्रिंट भी कर सकते हैं।

एसएमएस द्वारा: अपने मोबाइल फोन से 10771 पर एसएमएस भेजें।

एसएमएस में, निम्नलिखित टाइप करें: GSEB <स्पेस> रोल नंबर अपने मोबाइल फोन से 10771 पर एसएमएस भेजें।