Sahara India Refund Online 2024 :- सहारा इंडिया (Sahara India) के द्वारा निवेशकों के पैसे वापस करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया हैं। इसके लिए Sahara India Refund Portal लॉन्च किया गया हैं। हम आपको बता दे कि भारत के सहकारिता मंत्री अमित शाह के द्वारा सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल (mocrefund.crcs.gov.in) जारी किया गया था ताकि जिन लोगों के पैसे सहारा इंडिया में फंसे थे उनके पैसे उन्हें Refund किए जा सकें। यदि आपने सहारा इंडिया में पैसे निवेश किए थे तो Sahara India Refund Portal के माध्यम से अपने पैसे प्राप्त कर सकते हैं। सहारा इंडिया रिफंड के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना होगा सहारा इंडिया रिफंड ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद 45 दिनों के भीतर आपके आधार से जुड़े अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।
सहारा इंडिया रिफंड प्रोसेस अभ्यर्थी स्वयं अपने मोबाइल या लैपटॉप से अथवा अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर कर सकते हैं। इसलिए आज के आर्टिकल में हम आपको Sahara India Refund Online Apply kaise Kare उससे जुड़ी जानकारी आपसे शेयर करेंगे आपसे अनुरोध है कि आर्टिकल पूरा पढ़ेंगे-
आय प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं ऑनलाइन
Sahara India Refund Online
सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल 2024 | Sahara India Refund Portal
सहारा इंडिया में जिन लोगों के पैसे फंसे हैं। उनके पैसे वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए Sahara India Refund Portal Lunch किया गया हैं। बता दे की कुल मिलाकर 10 करोड़ निवेशकों के पैसे वापस किए जाएंगे। सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल के माध्यम से सहारा इंडिया से जुड़ी अपडेट और लेटेस्ट जानकारी आपको प्रदान की जाएगी। इस पोर्टल का विकास चार सहकारी समितियों द्वारा किया गया जिनके नाम इस प्रकार है:-
- सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लि.
- सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज़ सोसाइटी लि.
- हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लि.
- स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी लि.
के प्रामाणिक जमाकर्ताओं के वैध दावों को प्रस्तुत करने के लिए किया गया हैं।
सहारा इंडिया से कितना रिफंड मिलेगा
सहारा इंडिया के माध्यम से आपने जो पैसा जमा किया है उसके बेसिस पर ₹10000 की राशि रिफंड के तौर पर दी जाएगी। भारत के शिकायत मंत्री अमित शाह के द्वारा 112 निवेश को के खाते में 10000 रुपए की राशि अब तक ट्रांसफर कर दी गई हैं। अब तक सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल पर 18 लाख लोगों ने पैसा रिफंड रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया हैं। सहारा इंडिया के द्वारा पहला रिफंड किस्त 4 अगस्त जारी किया गया था पैसे 45 दिनों के अंदर अकाउंट में ट्रांसफर किए जाएंगे।
सहारा इंडिया रिफंड अप्लाई के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए
सहारा इंडिया रिफंड के लिए जब आप आवेदन करेंगे तो उसके लिए कुछ आवश्यक डॉक्यूमेंट आपको यहां पर प्रस्तुत करने होंगे जिसकी पूरी सूची का विवरण हम आपको नीचे दे रहे हैं-
- सदस्य संख्या
- जमा खाता संख्या
- आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर
- जमा प्रमाण पत्र या पासबुक
- पैन कार्ड (यदि दावा की राशि 50 हजार रुपए से अधिक है)
सहारा इंडिया का पैसा कैसे मिलेगा (सहारा इंडिया रिफंड क्लैम)
सहारा इंडिया का पैसा क्लेम करने के लिए आपको सबसे पहले सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल पर जाना होगा यहां पर जाकर आपको सर्वप्रथम अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा उसके बाद ही आगे की प्रक्रिया पूर्ण होगी और फिर आपका आधार कार्ड से लिंक बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे इस पूरी प्रक्रिया में 45 दोनों का समय लग सकता है।
सहारा इंडिया रिफंड अप्लाई ऑनलाइन कैसे करें | How to Apply Sahara India Refund Online
सहारा इंडिया के द्वारा पैसा रिफंड पाने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा उसकी प्रक्रिया बिल्कुल आसान और सहज हैं। जिसका पूरा विवरण हम आपको नीचे दे रहे हैं-
- सबसे पहले सहारा के रिफंड पोर्टल https://mocrefund.crcs.gov.in पर आप visit करेंगे
- होम पेज पर आप पहुंच जाएंगे
- यहां पर आपको Depositor. Registration (जमाकर्ता पंजीकरण) पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा यहाँ आधार कार्ड के अंतिम चार नंबर दर्ज करें। और आधार से जुड़े मोबाइल नंबर को दर्ज करें।
- अब आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे आपको वेरीफाई करना है।
- इसके बाद portal पर दी गई सुचना को पूरा ध्यान से पढ़े और सहमति पर क्लिक करें।
- यहाँ से आपको 6 आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।
- व्यक्तिगत विवरण में अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करें OTP सत्यापन करें।
- दावा विवरण दर्ज करें।
- प्रपत्र जेनरेट करें।
- मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें।
- पावती रसीद प्राप्त करें।
- इस तरीके से आप सहारा इंडिया से पैसे वापस पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sahara India Refund List कैसे देखें
सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट कैसे देखेंगे तो उसकी पूरी प्रक्रिया का विवरण हम आपको नीचे दे रहे हैं आईए जानते हैं-
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- यहां पर आपको सहारा इंडिया रिफंड से जुडी जानकारी देखने के लिए जमाकर्ता लॉगिन पर क्लिक करना होगा।
- अब आप एक नए पेज में पहुंच जाएंगे यहां पर आपको न्यू सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट 2024 पर आपको क्लिक करना हैं।
- अब एक नया विंडो ओपन होगा यहां आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और अपना पासवर्ड दर्ज करना है।
- अब आप सबमिट के बटन पर क्लिक कर देंगे
- इसके बाद सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट ओपन हो जाएगी
- जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।
- यदि आपका नाम लिस्ट में है तो 15 से 20 दिनों के अंदर आपके अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे
FAQ Sahara India Refund Portal Online 2024
Q. सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट में नाम होने पर पैसे कब मिलेंगे?
Sahara India Refund List में नाम शामिल होने के 15 से 20 दिनों के अंदर में आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे
Q. सहारा इंडिया डिफेंस लिस्ट के अंतर्गत कितने रुपए की राशि निवेशकों को दी जा रही है?
Ans. सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट में यदि आपका नाम है तो आपको अभी केवल ₹10000 की राशि ही दी जाएगी बाकी की राशि धीरे-धीरे आपको दिया जाएगा इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं हैं।
Q. सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
Ans. Sahara India Refund List चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://mocrefund.crcs.gov.in/ हैं।