राजस्थान वोटर लिस्ट 2024:- भारत के लोकतंत्र में बहुत बड़ा उत्सव आने वाला है जैसा कि आप जानते हैं 2024 में लोकसभा आम चुनाव होने जा रहे है। इन चुनावों में राजस्थान के साथ-साथ सभी राज्यों में लाखों की संख्या में नए वोटर अपने मतदान अधिकार का प्रयोग करेंगे। बहुत ऐसे नवयुवक जो इस लोकसभा चुनाव में पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने जा रहे हैं। राजस्थान में 5 करोड़ 32 लाख मतदाता है तथा इस लोकसभा चुनाव में 5 लाख से अधिक नए मतदाता भी शामिल होने जा रहे हैं। मतदाता यदि अपने Voter ID Card या Matdata List में अपना नाम चेक करना चाहते हैं तो उनके लिए मतदाता सेवा पोर्टल voters.eci.gov.in/ तैयार किया गया है और यदि आप Rajasthan Voter List 2024 Download करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ऑफिशियल वेबसाइट https://ceorajasthan.nic.in/ पर विजिट करना चाहिए।
राजस्थान मतदाता सूची ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए आपको अपने जिला तहसील ग्राम पंचायत के अनुसार डाटा दर्ज करने होंगे इसके बाद ही आप Rajasthan Matdata Suchi ऑनलाइन Download कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको आसान प्रक्रिया बताएंगे कि आप कैसे राजस्थान राज्य में अपने जिला एवं ग्राम पंचायत के अनुसार वोटर लिस्ट डाउनलोड कैसे कर सकते हैं।
वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड कैसे करें
राजस्थान वोटर लिस्ट 2024
राजस्थान में लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए लगभग 5 करोड़ 32 लाख वॉटर निर्वाचन आयोग की वोटर सूची में पंजीकृत हो चुके हैं। जिसमें से 2,74,75,971 पुरुष, 2,53,51,276 महिला एवं 1,41,229 सेवानियोजित मतदाता (Service voters) सम्मिलित हैं. वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में करीब 2 लाख नए वोटर सम्मिलित किए गए थे और संक्षिप्त पुननिरक्षण कार्यक्रम के दौरान 5,20,807 नए मतदाताओं की वृद्धि हुई है। लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान में 25 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा। भारत लोकतंत्र में सभी राज्यों में मिलाकर 543 लोकसभा सीटों पर चुनाव होने जा रहा है। अब हम Rajasthan Voter List 2024 Download करने की प्रक्रिया में आगे बढ़ते हैं।
अपने गांव की वोटर लिस्ट कैसे देखें ऑनलाइन
राजस्थान मतदाता सूची 2024 ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें
जैसा कि आप जानते हैं राजस्थान में लोकसभा आम चुनाव 2024 में 25 सीटों पर चुनाव होने जा रहे हैं। जो मतदाता अपने क्षेत्र तथा राज्य की मतदाता सूची ऑनलाइन देखना चाहते हैं वह नीचे दी गई प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक फॉलो करें।
- दिए गए ऑफिशल वेबसाइट लिंक पर क्लिक करें
- कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारीराजस्थान (CEO Rajasthan) वेबसाइट पर आप राजस्थान के निर्वाचन सूची (मतदाता सूची) डाउनलोड कर सकते हैं।
- ऑफिशल वेबसाइट पर दिखाई दे रहे अंतिम मतदाता सूची 2024 पर क्लिक करें।
- अपने जिले का चुनाव करें अपने निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव करें।
- नीचे आप स्क्रोल करेंगे तो दिखाई दे रहे Final Roll 2024 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- यहां से आप मतदाता सूची ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
- यहां से आप Draft List भी डाउनलोड कर सकते है।
राजस्थान में वोटर आईडी कार्ड कैसे डाउनलोड करें
जो मतदाता ऑनलाइन Voter ID Card Download करना चाहते हैं वह मतदाता सेवा पोर्टल पर विकसित करें और नीचे दी गई प्रक्रिया फॉलो करें।
- Voter ID Card Download करने के लिए Voter’s Services Portal पर विकसित करना होगा।
- इस पोर्टल पर पहले अपना रजिस्ट्रेशन कर ले।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद EPIC Card डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- अपना EPIC Card नंबर दर्ज करें अपने राज्य का चुनाव करें सर्च पर क्लिक करें।
- यहां से आप अपना वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 हेल्पलाइन नंबर
भारतीय चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए टोल फ्री नंबर और शिकायत ईमेल आईडी आपको नीचे दी जा रही है। इसके अतिरिक्त राज्य अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा भी नागरिकों को हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध करवाया जाता है।
- Toll-free number: 1950
- डाक का पता : पीजीआरएस अनुभाग, भारत निर्वाचन आयोग, निर्वाचन सदन, अशोक रोड, नई दिल्ली 110001
- Email ID शिकायतें@eci.gov.in