Online Service in Hindi

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Maiyan Samman Yojana ka Form Kaise Bhare, महिलाओं को मिलेगा हर महीने 1000 रुपए

Maiyan Samman Yojana ka Form Kaise Bhare: भारत में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कई राज्य सरकारें गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए नई योजनाएं शुरू कर रही हैं। इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा और वे समाज में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगी। हाल ही में शुरू की गई योजनाओं में, महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने ₹1000 की सीधी नकद राशि भेजी जा रही है। इसी तरह, महाराष्ट्र में ”Manjhi Ladki Behan Yojana”, दिल्ली में “Mukhyamantri Mahila Samman Yojana” और पंजाब में “Pyari Behna Sukh Samman Yojana” जैसी योजनाएं महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। झारखंड सरकार भी इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए, राज्य की 21 से 50 वर्ष की महिलाओं के लिए “मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना” शुरू करने जा रही है। Mukhyamantri Maiyan Samman Yojana के तहत भी, महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

Maiyan Samman Yojana ka Form Kaise Bhare Overview

योजना का नाममुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना 2024
राज्यझारखंड
किसने शुरू कीहेमंत सोरेन
लाभार्थीराज्य की 21 से 50 वर्ष वाली महिलाएं
लाभहर महीने ₹1000
आवेदन कब शुरू होंगे1 अगस्त 2024 से
आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें

मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना क्या है

झारखंड में महिलाओं के कल्याण के लिए राज्य सरकार ने हाल ही में “मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना” की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। Mukhyamantri Maiyan Samman Yojana के तहत, जिन परिवारों की वार्षिक आय 8 लाख रुपए से कम है, उनकी 21 से 50 वर्ष की महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में दी जाएगी।

झारखंड कैबिनेट की हालिया बैठक में Maiyan Samman Yojana को मंजूरी मिली है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बताया कि इस योजना से प्रदेश की लगभग 45 लाख माताओं और बहनों को लाभ मिलेगा। Maiyan Samman Yojana महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार लाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Also Read: Mukhyamantri Maiyan Samman Yojana 2024 Online Apply

मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना पात्रता तथा आवश्यक दस्तावेज

पात्रता:

  • आवेदक महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • महिला की उम्र 21 साल से कम और 50 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला के परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • महिला के पास DBT जुड़ा हुआ एक बैंक खाता होना चाहिए।
  • आवेदक महिला के पास आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र होना चाहिए।
  • आवेदक महिला के परिवार का नाम झारखंड राज्य अंत्योदय अन्न योजना में दर्ज होना चाहिए, यानी उसके पास गुलाबी, पीला, सफेद और हरा राशन कार्ड होना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज:

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बैंक कॉपी
  • राशन कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर 

मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें | How To Apply Mukhyamantri Maiya Samman Yojana Online

  • सबसे पहले, आवेदक मइयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर मइयां सम्मान योजना की लिंक पर क्लिक करें।
  • “New Registration” के ऊपर क्लिक करें।
  • आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलेगा जिसमें आवश्यक जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • अंत में, फॉर्म को जांचने के बाद “Submit And Save” पर क्लिक करें।

मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना ऑफलाइन फॉर्म कैसे भरें | How To Fill The Mukhyamantri Maiyan Samman Yojana Offline Form

  • सबसे पहले, आपको अपने ग्राम पंचायत के कार्यालय में लगाये गए शिविर/कैंप में जाना होगा।
  • शिविर में, आपको मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को सही-सही से भरें।
  • आवश्यक डाक्यूमेंट्स की कॉपी को फॉर्म के साथ में स्टेपल करें।
  • फॉर्म की जाँच करने के बाद, आपको फॉर्म को शिविर के कर्मचारियों के पास जमा करवा देना है।
  • अधिकारी आपके फॉर्म को ऑनलाइन सबमिट कर देगा और आपको आवेदन फॉर्म जमा रसीद देगा।

और जानने के लिए ये वीडियो देखें

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana Form PDF | मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना फॉर्म पीडीएफ डाउनलोड कैसे करें

  • सबसे पहले, आपको झारखण्ड मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज में योजना की लिंक पर क्लिक करें।
  • “View Application Form” के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना फॉर्म पीडीएफ में खुलेगा। “Download” पर क्लिक करके फॉर्म डाउनलोड करें।
  • आप सीधे मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना फॉर्म PDF का प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।

Leave a Comment