WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Birth Certificate MP 2024 : एमपी जन्म प्रमाण पत्र पंजीकरण एवं डाउनलोड करें

प्रत्येक नागरिक के लिए जन्म प्रमाण पत्र एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आप Birth Certificate के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकते है। अगर आपके पास बर्थ सर्टिफिकेट नही है तो आप कई लाभों से वंचित रह जाएंगे। वही अगर बात करे जन्म प्रमाण पत्र पंजीकरण मध्य प्रदेश 2024 की, तो आपकी जानकारी के लिए बता दे कि ,अधिनियम 1969 के तहत जन्म का पंजीकरण किया जाता है। अगर आप भी आपके बच्चे के लिए Birth Certificate MP 2024 बनवाना चाहते है. तो इसके लिए सरकार द्वारा एक Web Portal Launch किया गया है। जिसकी सहायता से आप आसानी से घर बैठे ही Birth Certificate Registration कर सकते है ।

इस Article के माध्यम से हम आपको जन्म प्रमाण पत्र रजिस्ट्रेशन एमपी 2024 एवं MP Birth Certificate Download से जुड़ी कई ऐसी खास जानकारियां उपलब्ध करवाने जा रहे है। जो आपके लिए बेहद लाभदायक होगी।

ये भी पढ़ें:- एमपी रोजगार रजिस्ट्रेशन पोर्टल

Birth Certificate MP 2024

किसी भी बच्चे के जन्म के समय Birth Certificate बनाना बेहद आवश्यक हैं। आप अपने बच्चे का Birth Certificate या तो जिस hospital में उसने जन्म लिया है वहां से बनवा सकते है या फिर तहसील से बनवा सकते है। तो Birth Certificate MP 2024 के लिए आप अपने बच्चे का पंजीकरण Online या Offline दोनो तरीके से करवा सकते है। MP Janam Praman Patra Online बनवाने के लिए आपको जन्म प्रमाण पत्र की Official Website पर Visit करना होगा। इसके बाद ही आप आसानी से अपने Mobile या Laptop के माध्यम से Birth Certificate MP 2024 बनवा सकते है। तो आइए जाने इस पूरे Process के बारे में …

MP Birth Certificate Registration 2024

Article Nameजन्म प्रमाण पत्र पंजीकरण मध्य प्रदेश 2024
राज्यमध्य प्रदेश
प्रक्रियाOnline
वर्ष2024
लाभार्थीमध्य प्रदेश के निवासी
उद्देश्यजन्म प्रमाण पत्र पंजीकरण
अधिकारिक वेबसाइटhttps://crsorgi.gov.in/
विभागएमपी राजस्व विभाग

जन्म प्रमाण पत्र पंजीकरण पोर्टल एमपी | Birth Certificate Registration Portal

अगर आप भी अपना जन्म प्रमाण पत्र पंजीकरण करवाना चाहते है तो इसके लिए अब आपको कही जाने की जरूरत नही है ,क्योंकि अब आप घर बैठे ही एमपी जन्म प्रमाण पत्र पंजीकरण पोर्टल के द्वारा कर सकते है। जी हां आप एमपी जन्म-मृत्यु पंजीकरण विभाग की Official Website https://www.mpenagarpalika.gov.in/ अथवा केंद्र सरकार द्वारा बनाये गए जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन पोर्टल https://crsorgi.gov.in/पर जाकर आसानी से Online अपना जन्म प्रमाण बना सकते है। और यहाँ से MP Birth Certificate Download भी कर सकते है।

जन्म प्रमाण पत्र सम्बंधित महत्वपूर्ण बिंदु

अब हम इस Article के जरिए जन्म प्रमाण पत्र सम्बंधित महत्वपूर्ण बिंदु पर नजर डालते है। अधिकांश लोग इस बारे में नही जानते है । तो उनके लिए यह Article बहुत ही लाभदायक होने वाला है। तो आइए जाने इस बारे में …

  • जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग कई स्थानों पर होता है।
  • कोई सरकारी भी दस्तावेज़ दस्तावेज़ में आप जन्म प्रमाण पत्र का प्रयोग कर सकते है।
  • RBD अधिनियम, 1969 की धारा 7 के तहत प्रत्येक स्थानीय क्षेत्र के लिए उनके अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत होने वाले जन्म और मृत्यु के पंजीकरण के लिए रजिस्ट्रार नियुक्त किए गए हैं।
  • रजिस्ट्रार किसी नगर पालिका, पंचायत, सरकारी स्वास्थ्य संस्थान या राज्य सरकार द्वारा नियुक्त अन्य स्थानीय प्राधिकारी से संबंधित हो सकते हैं।
  • जन्म और मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 के अनुसार किसी अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्र, प्रसूति या नर्सिंग होम या अन्य समान संस्थानों में जन्म और मृत्यु के संबंध में घटनाओं की सूचना रजिस्ट्रार को देने की जिम्मेदारी परिवार जनों की होगी।
  • घरेलू जन्म और मृत्यु के मामले में, नागरिक को घटना घटने के 21 दिनों के भीतर संबंधित रजिस्ट्रार को घटना की सूचना देनी होगी।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद रजिस्ट्रार से सर्टिफिकेट लेना होगा. जहां बच्चे के नाम के बिना जन्म पंजीकृत किया गया है, उसे निर्धारित अवधि के भीतर रजिस्ट्रार को सूचित किया जाना चाहिए।

 ये भी पढ़ें:- ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची MP, ऑनलाइन, चेक

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए

अगर आप जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहता है तो आपका सबसे पहले यह जान लेना बहुत आवश्यक है कि जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए। तो आइए आपको बताते है :

  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • ममता कार्ड
  • माता पिता का sso कार्ड
  • रजिस्ट्रड मोबाइल नंबर
  • जन्म के समय बच्चे का नाम क्या रखा गया (Note: ऑनलाइन पंजीकरण करते समय बच्चे का सही नाम दर्ज करें। बाद में बदलाव करना मुशिकल हो सकता है)
  • जन्म के समय बच्चे का वजन कितना है।
  • अस्पताल का सर्टीफिकेट (यदि अस्पताल में जन्म हुआ है)

मध्य प्रदेश में जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं | Birth Certificate Registration Madhya Pradesh

अब इस Article की सबसे खास और महत्त्वपूर्ण बात और वह ये कि मध्य प्रदेश में जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं। तो Birth Certificate Registration Madhya Pradesh की पूरी Process हम आपको उपलब्ध करवाने जा रहे है। जो कि इस प्रकार निम्नलिखित है :-

  • मध्य प्रदेश में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सबसे पहले केंद्र सरकार के जन्म मृत्यु पंजीकरण की Official Website पर जाए। इसके लिए आप नीचे दिए गए Link पर Click करे
  • इस Link पर Click करते ही आपके सामने इस Website का Home Page Open होगा।
  • आपको Home page पर USER ID और Password बनाना होगा।
  • अब यहां सबसे पहले नागरिक को General Public Signup पर Click कर अपना User ID  और Password generate  करना होगा। उसके बाद अपना यूजर आईडी और पासवर्ड  डालकर Login करना होगा।
  •  होम पेज पर लॉग इन करने के बाद आवेदक के सामने एक नया पेज खुलकर आएगा। नए पेज पर आपको Birth के आप्शन में जाकर Add Birth Registration पर क्लिक करना होगा।
  • Add Birth Registration पर Click करते ही  जन्म प्रमाण पत्र आवेदन form खुलकर आ जायेगा।
  • इस Form में पूछी गई सभी जानकारियों को सही सही भरे। जैसे कि- बच्चे की सूचना, जन्म का स्थान, माता- पिता का सूचना, बच्चे के जन्म के समय माता-पिता का पता, माता-पिता का स्थायी पता, सूचना डाटा।
  • जन्म प्रमाण पत्र Form को fill करने के बाद आवेदक को save के Option पर Click करना होगा।  Click करने के बाद आवेदक के जन्म प्रमाण पत्र Form Online Registration हो जायेगा।
  • इस Registration के बाद आवेदक को अपना Registration या Application number मिल जाएगा । इस Registration के बाद अपने Form का status Check कर सकते हैं।

जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड कैसे करें | MP Birth Certificate Download 2024

अगर आप हमारे द्वारा ऊपर बताए गए Process को Follow करते हुए online आवेदन किया है तो अब हम आपको जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड कैसे करें के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाएंगे। तो Birth Certificate Download MP के लिए आप नीचे दी गई Process को Follow करे। जो कि निम्नलिखित है:

  • जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित MP नगर पालिका की Official website पर जाए।  इसके लिए आप नीचे दिए गए Link पर Click करे
  • इसके बाद दिए गए Option में से नागरिक सेवा के Option पर Click करते हुए जन्म प्रमाण पत्र का को select करे।
  • यहां आपको जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड करने का Option दिखाई देगा। इस पर click करते ही ,आपसे आपका Application या Registration Number डालना होगा।
  • आपके सामने एक new page open होगा। यहां जन्म प्रमाण पत्र  PDF format में होगा जिसे आप Download कर सकते है।

ये भी उपयोगी सर्टिफिकेट है:-

जन्म प्रमाण पत्र
मृत्यु प्रमाण पत्र
विवाह प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र
निवास प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र

FAQ’s Birth Certificate Madhya Pardesh 2024

Q. जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड कैसे करें?

Ans जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के लिए आप हमारे द्वारा इस Article में दिए गए प्रोसेस को Follow करे।

Q. जन्म प्रमाण पत्र पंजीकरण की अधिकारिक वेबसाइट बताए?

Ans. जन्म प्रमाण पत्र पंजीकरण की अधिकारिक वेबसाइट https://crsorgi.gov.in/ हैं।

Q. जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए?

Ans. पैन कार्ड,Aadhar card / SSSM पहचान पत्र, बिजली बिल,संपत्ति कर रसीदराशन कार्ड, (बीपीएल, एपीएल और एवाय)निर्वाचन / वोटर कार्ड,Driving license ,Passport .

1 thought on “Birth Certificate MP 2024 : एमपी जन्म प्रमाण पत्र पंजीकरण एवं डाउनलोड करें”

  1. 20 digit application number me se 10 digit number kain sa dale jisase birth certificate download kar sake

    Reply

Leave a Comment