WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

श्री अमरनाथ यात्रा 2024: यात्रा समय, अमरनाथ यात्रा के रास्ते और पंजीकरण विधि जाने | Amarnath Yatra 2024

मनुष्य के जीवन में एक आकांक्षा हमेशा रहती है कि वह अपने जीवन काल में एक बार अमरनाथ की यात्रा जरूर करें। अमरनाथ यात्रा का प्रतिफल प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में बहुत महत्व रखता है। Amar Nath Yatra 2024 की शुरुआत हो चुकी है। जो भी श्रद्धालु अमरनाथ की यात्रा प्रारंभ करना चाहते हैं उन्हें जानकर हर्ष होगा कि 29 जून 2024 से लेकर 19 अगस्त 2024 तक अमरनाथ तीर्थ यात्रा शुरू होने वाली है जो भी श्रद्धालु Amar Nath Tirth Yatra करना चाहते हैं, उन्हें 15 अप्रैल 2024 से ऑनलाइन/ऑफलाइन माध्यम से पंजीकरण करवाना होगा। Amar Nath Yatra Registration 2024 करने के उपरांत ही श्रद्धालु श्री अमरनाथ जी की यात्रा का लुक उठा सकते हैं।

तो चलिए जानते हैं अमरनाथ यात्रा कब प्रारंभ हो रही है, अमरनाथ यात्रा का सही समय क्या है, श्री अमरनाथ तीर्थ यात्रा का महत्व, श्री अमरनाथ की लघु कथा आप इस लेख में पढ़ने वाले हैं। साथ ही आपको इस लेख में अन्य सहायता लेख मिलेंगे जहां से आप अमरनाथ तीर्थ यात्रा से जुड़ी संपूर्ण जानकारी विधिवत प्राप्त कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- केदारनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें

श्री अमरनाथ तीर्थ यात्रा का सही समय 

जैसा कि आप जानते हैं, अमरनाथ यात्रा का समय बोर्ड द्वारा मौसम के अनुसार तय किया जाता है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड का कहना है कि जब भी अमरनाथ यात्रा की घोषणा की जाती है तो उससे पूर्व है मौसम की जानकारी जुटाकर ही यात्रियों को Online Registration हेतु आग्रह किया जाता है। इसी कड़ी में इस वर्ष 2024 में अमरनाथ तीर्थ यात्रा के लिए 29 जून 2024 से लेकर 19 अगस्त2024 का समय निर्धारित किया गया है और यात्री पूर्व पंजीकरण के लिए 15 अप्रैल से Online Registration कर सकते हैं। इस समय ग्रीष्मकल के चलते अमरनाथ क्षेत्र में मौसम सुहावना और सफर के लिए उपयुक्त होता है।

ये भी पढ़ें:- अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें

अमरनाथ यात्रा का महत्व 

श्री अमरनाथजी यात्रा एक महत्वपूर्ण और प्रमुख धार्मिक स्थल है। जो भगवान शिव के पवित्र धाम, अमरनाथ की पवित्र गुफा की यात्रा को संगठित करता है। यह यात्रा हमें आत्मिक और मानविक दृष्टिकोण से संशोधन करती है और हमें जीवन के उद्देश्य की ओर प्रेरित करती है। व्यक्ति के जीवन काल में चार धाम की यात्रा में अमरनाथ यात्रा भी एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है भोलेनाथ की प्रतिमा जो जो स्वेटर बर्फ से बनती है इसी प्रतिमा के दर्शन हेतुअमरनाथके लिए श्रद्धालुओं काहुजूम उमड़ने लगता है 

अमरनाथ यात्रा के मुख्य बिंदु 

  • अमरनाथ यात्रा के मुख्य बिंदु में श्री अमरनाथ मंदिर के पवित्र गुफा का दर्शन, शिव लिंग की पूजा, और गंगा जल का अभिषेक शामिल हैं। 
  • यहाँ आने वाले श्रद्धालु भगवान शिव के ध्यान में लिप्त होते हैं और उनसे आशीर्वाद लेते हैं।
  • यात्री अपने आत्मा के शुद्धिकरण के लिए यहाँ आते हैं और अपने धार्मिक आदर्शों का पालन करते हैं।
  • यहाँ का प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन स्थलों का भी आकर्षण है, जो यात्रा को और भी आनंदमय बनाते हैं।
  • प्रमुख विशेषता पवित्र गुफा में बर्फ से प्राकृतिक शिवलिंग का निर्मित होना है।
  • प्राकृतिक हिम से निर्मित होने के कारण इसे स्वयंभू हिमानी शिवलिंग भी कहते हैं।
  • आषाढ़ पूर्णिमा से शुरू होकर रक्षाबंधन तक पूरे सावन महीने में होने वाले पवित्र हिमलिंग दर्शन के लिए लाखों लोग यहां आते हैं।
  • गुफा की परिधि लगभग डेढ़ सौ फुट है और इसमें ऊपर से बर्फ के पानी की बूँदें जगह-जगह टपकती रहती हैं।
  • यहीं पर एक ऐसी जगह है, जिसमें टपकने वाली हिम बूँदों से लगभग दस फुट लंबा शिवलिंग बनता है।
  • चन्द्रमा के घटने-बढ़ने के साथ-साथ इस बर्फ का आकार भी घटता-बढ़ता रहता है।

अमरनाथ यात्रा के रास्ते 

Amarnath Yatra करने के लिए दो रास्ते होते हैं। पहला रास्ता पहलगाम के माध्यम से है, जबकि दूसरा रास्ता सोनमर्ग के पास बालटाल से जाता है। यात्रियों को पहलगाम या बालटाल तक किसी वाहन से पहुँचना होगा, और वहाँ से आगे का सफर पैदल होगा। जो अशक्त या वृद्ध होते हैं, उनके लिए सवारी का व्यवस्था की जा सकती है।

पहलगाम के रास्ते को सरल और सुविधाजनक माना जाता है, जबकि बालटाल से अमरनाथ गुफा तक की दूरी केवल १४ किलोमीटर है, लेकिन यह रास्ता कठिन है और सुरक्षा की दृष्टि से भी संदेहपूर्ण है। इसलिए सरकार इस मार्ग को सुरक्षित नहीं मानती, और अधिकतर यात्रियों को पहलगाम के रास्ते से जाने की सलाह देती है।

हालांकि, कुछ लोग जोखिम और रोमांच का शौक रखते हैं, वे बालटाल के रास्ते से यात्रा करना पसंद करते हैं। इस रास्ते पर यात्रा करने वाले लोग जोखिमों को सामना करते हैं। इस रास्ते पर जाने वाले यात्रियों को अपनी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि रास्ते में किसी अनहोनी के लिए भारत सरकार जिम्मेदारी नहीं लेती है।

अमर नाथ यात्रा के लिए पंजीकरण कैसे करें

अमर नाथ यात्रा के लिए पंजीकरण करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

  • सबसे पहले, श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट पर, “ऑनलाइन सेवाएं ” या “Online Service” जैसा एक विकल्प होगा। इसे चुनें।
  • यात्रा परमिट रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
  • यात्रा नियम को सही से पढ़ें और अंत में I Agree पर टिक मार्क कर Register पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जिसमें यात्री का विवरण और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करने के लिए एक ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म होगा। सभी आवश्यक जानकारी को सही रूप से भरें।
  • पंजीकरण के साथ, आपको आवश्यक दस्तावेज़ भी अपलोड करने का विकल्प मिल सकता है, जैसे कि आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज़ फोटो, मेडिकल विवरण आदि।
  • पंजीकरण फॉर्म भरने के बाद, आपको आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क वेबसाइट पर उपलब्ध भुगतान विकल्पों के माध्यम से किया जा सकता है।
  • अंतिम चरण में, अपना पंजीकरण पुष्टि करें और पंजीकरण की पुष्टि प्राप्त करें। एक बार जब पंजीकरण पूरा हो जाता है, आपको एक पंजीकरण पुष्टि संदेश प्राप्त होगा।

Leave a Comment